नीतीश की देश यात्रा से डरी BJP, जेडीयू ने कहा- सुशील मोदी की रग-रग में कड़वाहट; पशुपति पारस ने दिया यह जवाब

84
नीतीश की देश यात्रा से डरी BJP, जेडीयू ने कहा- सुशील मोदी की रग-रग में कड़वाहट; पशुपति पारस ने दिया यह जवाब

नीतीश की देश यात्रा से डरी BJP, जेडीयू ने कहा- सुशील मोदी की रग-रग में कड़वाहट; पशुपति पारस ने दिया यह जवाब


ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देश यात्रा को लेकर भाजपा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बयान पर जेडीयू की तीखी प्रतिक्रिया आई है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह ने  प्रतिक्रिया में कहा है कि जन्मदिन पर भी सुशील जी राजनीति से बाज नहीं आए। आरोप लगाया कि कड़वाहट उनकी रग-रग में भरा है। संजय सिंह के हमले पर बीजेपी से पहले रालोजपा ने मोर्चा ले लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने जेडीयू को करारा जवाब दिया है।

श्री सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, उसका समाधान करते हैं। देश में कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। आप यह बताइए कि कितने भाजपा के मुख्यमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उसका समाधान करते हैं, एक भी नहीं। बिहार सरकार विमान खरीद रही है तो वह विमान देखने के लिए नहीं खरीदा जाएगा। सरकारी कामकाज में उसका उपयोग भी किया जाएगा। 

2024 में पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहींः  पारस

बीजेपी से पहले रालोजपा ने जदयू को इसका जवाब दिया है। पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए यात्राएं कर रहे हैं। लेकिन वर्ष 2024 में देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। देश की जनता प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहती है।  उन्होंने कहा कि बहुत से प्रधानमंत्री को देखा, लेकिन नरेंद्र मोदी की तरह काबिल और कर्मयोगी आजतक नहीं देखा। बिहार में सभी जिलों में मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज और बिजली केन्द्र सरकार की ही देन है।

नीतीश कुमार विपक्ष का नेतृत्व करते हैं तो अच्छी बात होगी

इधर जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा देश भ्रमण के एलान का स्वागत किया है। कहा कि मैं मानता हूं कि उनको देश में जाना चाहिए। देश को इसकी जरूरत है। विभिन्न क्षेत्रिय दल जो अलग-अलग ढंग से काम कर रहे हैं उनके साथ सम्पर्क साधना है। भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार करना विपक्षी दलों के समक्ष एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को एक मजबूत नेता ही आगे बढ़ा सकते हैं। नीतीश कुमार विपक्ष का नेतृत्व करते हैं तो यह राजनीति के लिए, 2024 के लिए और देश के लिए अच्छी बात होगी। 17 वर्षों के शासन में आज की व्यवस्था में इस ढंग से उन्होंने काम किया है कि लोगों के बीच धारणा स्पष्ट हो गई है कि वे साफ-सुथरे व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। सुधाकर सिंह के बयानों को लेकर श्री सिंह ने कहा कि किसी के व्यक्तिगत राय को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।

सुशील मोदी ने गुरुवार को कसा था तंज

नीतीश कुमार की देश यात्रा पर बीजेपी ने तंज कसा। गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम एवं बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को देश की यात्रा पर निकलने से कोई रोक नहीं रहा है, लेकिन उन्हें कौन पूछेगा और कौन घास डालेगा? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीएम नीतीश की एनडीए में वापसी का अब कोई सवाल पैदा नहीं होता है। इससे पहले बिहार में समाधान यात्रा की शुरुआत करने के बाद नीतीश ने कहा कि वे बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बाद देश की यात्रा पर निकल सकते हैं।

उन्होंने कहा था कि एक तरफ बिहार विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहा है। नीतीश सरकार बता रही है कि राज्य के राजस्व की स्थिति खराब है। दूसरी ओर, सूबे का मुख्यमंत्री 250 करोड़ का जेट प्लेन और 100 करोड़ का हेलिकॉप्टर खरीद रहा है। यह खरीद नीतीश की देश की यात्रा करवाने के लिए की जा रही है। 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News