निठारी पार्ट-2 कौन कर रहा है? नोएडा के बाद दिल्ली में भी पॉलिथीन में मिले मानव अंग

14
निठारी पार्ट-2 कौन कर रहा है? नोएडा के बाद दिल्ली में भी पॉलिथीन में मिले मानव अंग

निठारी पार्ट-2 कौन कर रहा है? नोएडा के बाद दिल्ली में भी पॉलिथीन में मिले मानव अंग

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में मानव शरीर के कई अंगों के टुकड़े एक पॉलिथीन के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। इन टुकड़ों में सिर और हाथ का पंजा के साथ ही कुछ बाल नजर आए हैं। पुलिस का कहना है कि यह शरीर के अंग महिला के लग रहे हैं। इसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का है। जानकारी के बाद पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शरीर के अंगों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भिजवा दिया है। दो दिन पहले ही नोएडा सेक्टर 8 में नाले से कुछ मानव शरीर के अंग मिले थे। इससे निठारी जैसी घटना की आशंका भी लग रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मर्डर का केस
पुलिस की तरफ से बताया गया कि शनिवार की सुबह 11.56 मिनट पर सनलाइट कॉलोनी पुलिस थाने में फोन आया था। इसमें बताया गया कि सराय काले खां बस अड्डे के पास फ्लाइओवर के करीब मानव शरीर के अंग मिले हैं। यहां पास में ही आरआरटीएस के स्टेशन का भी निर्माण हो रहा है। घटना पर पहुंची पुलिस को मानव शरीर के अंगों के साथ ही बाल भी मिले। क्राइम और फोरेंसिक की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शरीर के अंगों को आगे की जांच के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। पुलिस अब मानव शरीर के अंगों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।

दो दिन पहले नोएडा में मिले थे टुकड़े
दिल्ली में मानव अंग मिलने की खबर के बाद नोएडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दो दिन पहले ही नोएडा सेक्टर 8 में भी नाले से मानव शरीर के अंग मिले थे। उस समय कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की तलाशी के बाद नाले से 2 पंजे और दो हाथ बरामद किए। इसके बाद उन अंगों को भी जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि ये अंग किसने फेंके हैं।

क्या हुआ था निठारी में?
दरअसल, नाले से मानव अंगों के मिलने के बाद निठारी कांड की यादें ताजा हो गई हैं। मई 2006 में नोएडा के निठारी में एक कोठी से नर कंकाल मिलने के बाद हंड़कंप मच गया था। जांच के दौरान मानव शरीर की हड्डियां और 40 ऐसे पैकेट मिले थे जिनमें मानव शरीर के अंगों को भरकर नाले में फेंक दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस मामले में कोठी मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके यहां काम करने वाला नौकर सुरेंद्र कोली था। इन दोनों पर बच्चों को अगवा कर रेप करने और हत्या का आरोप था। अदालत ने इस मामले में सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को फांसी की सजा सुनाई थी।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News