निगम ने महिला के लिए दिखाया जज्बा, मुख्यमंत्री ने की तारीफ | Corporation showed passion for women, Chief Minister praised | Patrika News

2
निगम ने महिला के लिए दिखाया जज्बा, मुख्यमंत्री ने की तारीफ | Corporation showed passion for women, Chief Minister praised | Patrika News

निगम ने महिला के लिए दिखाया जज्बा, मुख्यमंत्री ने की तारीफ | Corporation showed passion for women, Chief Minister praised | Patrika News


इंदौरPublished: Mar 27, 2023 10:12:27 pm

– एक्सीडेंट के कारण शिविर तक नहीं जा सकती थी, निगम रजिस्ट्रेशन करने पहुंच गया घर
– रजिस्ट्रेशन शिविरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

एक्सीडेंट में घायल रीना गुप्ता के घर पहुंचकर उनकी जानकारी अपलोड करते निगम के अफसर

एक्सीडेंट में घायल रीना गुप्ता के घर पहुंचकर उनकी जानकारी अपलोड करते निगम के अफसर

इंदौर. लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने अलग ही जज्बा दिखाया। एक महिला जो अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिविर तक नहीं जा सकती थी, उसका रजिस्ट्रेशन करने के लिए निगम के कर्मचारी उसके घर पहुंच गए और वहां से मोबाइल से ही महिला के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया। वहीं निगम के कर्मचारियों के इस जज्बे की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी तारीफ की है। उन्होंने ट्विट करते हुए निगम की सराहना की है।
वंदना नगर के मकान नंबर 9बी में रहने वाली रीना गुप्ता का 24 मार्च को बंगाली चौराहे के पास एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उनके बाएं पैर का ऑपरेशन करना पड़ा था। वहीं डॉक्टर ने उन्हें तीन माह के बेड रेस्ट के लिए कहा है। वे कल ही हॉस्पिटल से घर लौटी थी। एक्सीडेंट के पहले वो लाडली बहना योजना के आवेदन के पहले तैयारियों के लिए लगे शिविर में अपना ई-केवायसी करवा चुकी थी। उन्होंने योजना के लिए आवेदन फार्म भी भर लिया था जिसका रजिस्ट्रेशन करवाया जाना था, लेकिन उसके पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वे चल नहीं सकती थी। उन्होंने अपनी परेशानी क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य राजेश उदावत को बताई थी। राजेश उदावत ने इसके बाद जोन 10 में इस काम को देख रहे प्रभारी राहुल सोनगरे को उनकी मदद करने के लिए कहा था। जिसके बाद सोनगरे ने गुप्ता से चर्चा की थी और वे उनके घर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने मोबाइल के ऑनलाइन दस्तावेजी प्रक्रिया करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन किया।
ऑनलाइन फोटो लेना होता है
योजना के लिए जो पोर्टल बनाया गया है उसमें दस्तावेजों को ऑनलाइन सब्मिट करने के साथ ही हितग्राही का ऑनलाइन फोटो भी लेकर सब्मिट करना होता है। निगम ने इसलिए पूरे शहर में शिविर लगाए हैं जहां महिलाओं के दस्तावेजों को जमा करने के साथ ही शिविर में ही उनके ऑनलाइन फोटो भी लेकर रजिस्ट्रेशन किया जा सके। चूंकी गुप्ता शिविर तक नहीं जा सकती थी ऐसे में उनके रजिस्ट्रेशन के लिए निगम अफसरों को उनके घर जाना पड़ा।
रजिस्ट्रेशन शिविरों में उमड़ी भीड
नगर निगम ने महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए पूरे शहर में 170 जगह पर शिविर लगाए हैं। चूंकी शनिवार को रजिस्ट्रेशन होने के पहले दिन योजना के पोर्टल में दिक्कत आ रही थी। जिसके चलते आधे दिन तक रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुए थे। ऐसे में सोमवार को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विधिवत तरीके से शुरू करने की तैयारी की गई थी। वहीं सोमवार को सुबह से ही रजिस्ट्रेशन कार्यालयों पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपना पंजीयन कराने पहुंच गई थी। दिनभर शिविरों में महिलाओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। सोमवार को सुबह शिविरों में कर्मचारियों ने शनिवार को आई महिलाओं को फोन लगाकर बुलाया और उनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News