निकाय चुनाव : पहले चरण में होगा 1804 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

47
निकाय चुनाव : पहले चरण में होगा 1804 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

निकाय चुनाव : पहले चरण में होगा 1804 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

पटना में प्रथम चरण में 12 नगर निकायों में चुनाव होना है। 10 अक्टूबर को यहां मतदान होगा। इसमें 10 नगर परिषद और दो नगर पंचायत शामिल हैं। 12 नगर निकायों में कुल 1804 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

पहले कुल 1865 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था लेकिन 61 ने नाम वापस ले लिया। सबसे अधिक पालीगंज नगर पंचायत में 218 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं यहां मुख्य पार्षद के लिए नौ, उप मुख्य पार्षद के लिए 15 तथा पार्षद पद के लिए 194 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

पहले चरण में जहां चुनाव होना है, वहां प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ईवीएम मशीन तैयार की जा रही है। यानी मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद के लिए अलग-अलग ईवीएम मशीन होगी। एक मतदाता को तीनों पदों के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग मत देना होगा। यानी एक मतदाता को तीनों पद के लिए अलग-अलग ईवीएम में बटन दबाना होगा।

नगर परिषद में कुल प्रत्याशियों की संख्या

संपतचक 214

मसौढ़ी 206

बाढ़ 134

खगौल 106

दानापुर 169

मोकामा 137

फुलवारी शरीफ 130

फतुहा 92

बख्तियारपुर 134

बिहटा 186

नगर पंचायत

पालीगंज 218

पुनपुन 78

तीनों पदों के लिए अलग रंग का होगा मतपत्र

पटना। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए तीन पदों के लिए अलग अलग मतपत्र बनाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। इसके लिए प्रशासन को पदवार मतपत्र मुद्रित करना होगा।

पद का नाम मतपत्रों का रंग

वार्ड पार्षद सफेद कागज पर काला से मुद्रण

उप मुख्य पार्षद स्काई ब्लू रंग के कागज पर काला से मुद्रण

मुख्य पार्षद पीला रंग के कागज पर काला से मुद्रण

मसौढ़ी, मोकामा, बिहटा और बाढ़ में लगेंगी दो ईवीएम

पटना जिले में प्रथम चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए चार ऐसे नगर परिषद हैं, जहां मुख्य और उप मुख्य पार्षद पद के लिए दो-दो मशीनें (बैलेट यूनिट) लगाई जाएंगी। यहां प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक हैं।

पहले चरण में इन नगर निकायों में मतदान 10 अक्टूबर को होना है। मसौढ़ी मुख्य पार्षद के लिए दो मशीनें लगाई जाएंगी। यहां मुख्य पार्षद पद के लिए 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बाढ़ नगर परिषद में मुख्य पार्षद पद के लिए 18 प्रत्याशी हैं। इसीलिए यहां दो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी। मोकामा में भी मुख्य पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या 17 है।

बिहटा नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद पद के 18 प्रत्याशी हैं। इसीलिए इस पद के लिए दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगाई जाएंगी। पार्षद पद के लिए अलग-अलग वार्ड के लिए सूची तैयार की जा रही है। प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार मशीनें लगाई जानी हैं। जिन वार्ड में 16 से अधिक प्रत्याशी होंगे वहां के मतदाताओं को वोट डालने के लिए दो ईवीएम की व्यवस्था रहेगी। एक ईवीएम मशीन में 16 प्रत्याशियों के ही नाम रखने की व्यवस्था की गई है।

मेयर प्रत्याशियों की संख्या भी 16 से अधिक

पटना नगर निगम मेयर चुनाव के लिए 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। स्क्रूटनी सोमवार तक और नाम वापसी 29 सितंबर तक होनी है। जानकारों का कहना है कि इन दोनों की प्रक्रिया में कुछ नाम हटते भी हैं तो यह संख्या 16 से अधिक रह सकती है। ऐसे में नगर निगम मेयर पद के लिए भी दो बैलेट यूनिट की जरूरत पड़ सकती है।

यहां लगेंगी दो ईवीएम (बैलेट यूनिट)

मसौढ़ी : 23

बाढ़ : 18

मोकामा : 17

बिहटा : 18

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News