नड्डा का सीएम गहलोत पर बड़ा हमला, बोले नाम बदलने से होता कुछ नहीं, बस नेता की औकात पता चलती है | Bjp National President Jp Nadda Attack On Cm Ashok Gehlot Jaipur News | Patrika News

153
नड्डा का सीएम गहलोत पर बड़ा हमला, बोले नाम बदलने से होता कुछ नहीं, बस नेता की औकात पता चलती है | Bjp National President Jp Nadda Attack On Cm Ashok Gehlot Jaipur News | Patrika News

नड्डा का सीएम गहलोत पर बड़ा हमला, बोले नाम बदलने से होता कुछ नहीं, बस नेता की औकात पता चलती है | Bjp National President Jp Nadda Attack On Cm Ashok Gehlot Jaipur News | News 4 Social

भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जयपुर की सरजमीं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व में वक्ता बोल रहे थे कि गहलोत ने यह वादा किया था राहुल बाबा ने यह वादा किया था जिसे नहीं निभाया। राजनीति में नेता की नीयत और नीयती छोटी-छोटी हरकतों से पता चलती हैं।

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जयपुर की सरजमीं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व में वक्ता बोल रहे थे कि गहलोत ने यह वादा किया था राहुल बाबा ने यह वादा किया था जिसे नहीं निभाया। राजनीति में नेता की नीयत और नीयती छोटी-छोटी हरकतों से पता चलती हैं। अगर नेता भामाशाह योजना का नाम बदलकर जनाधार योजना रखे तो इसे ये कहते है कि जिल्द को बदल दिया किताब तो वही है। इसमें होता कुछ नहीं है, लेकिन नेता की औकात पता चलती है कि सोच कितनी हल्की है।

नड्डा यही नहीं रुके और आगे कहा कि भाजपा सरकार की अन्नपूर्णा रसोई चल रही थी। लेकिन इनको लगा की कांग्रेस पार्टी के प्रति तब तक वफादारी नहीं निभा नहीं पाएंगे, जब तक हम इसको इंदिर रसोई नहीं करेंगे। यह जनता की सेवा नहीं करते हैं। भारतीय संस्कृति से जुड़ा अन्नपूर्णा नाम इन्हें पसंद नहीं है, लेकिन एक परिवार से जुड़ा हुआ नाम लेकर गीतगाते हैं। यही इनकी नीति है। नड्डा ने भगवान गोविंददेवजी को प्रणाम करते हुए राजस्थान की भूमि को समर्पण और वीरों की भूमि बताया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने 51 जन आक्रोश रथ को रवाना किया।

गुजरात में घड़ियाली आंसू बहाते हैं गहलोत

नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेराजगारी, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, साइबर क्राइम में राजस्थान एक नंबर पर है। बिजली सबसे महंगी राजसथान में है। गहलोत सरकार यह रिकॉर्ड बना रही है। गुजरात में गहलोत घड़ियाली आंसू बहाते हैं और सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। सांप्रदायिक तनाव बढ़ा है। यह कांग्रेस ने बढ़ाया है। यह इनका तौर-तरीका है।

यह भी पढ़ें

विधायकों के इस्तीफे का मामला पहुंचा कोर्ट, राजेंद्र राठौड़ ने लगाई जनहित याचिका

जल जीवन मिशन में रोड़ा अटका रही है सरकार

जल जीवन मिशन को लेकर भी नड्डा ने सीएम अशोक गहलोत को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत राजस्थान से हैं। आपको चाहिए था कि दोनों हाथों से इनका उपयोग करते, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ता है कि जल जीवन मिशन में भी गहलोत रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान का विकास घटा हैं, इसे घटाने वाले गहलेत खुद हैं। जिन्हें राजस्थान की जनता की बजाय अपने नेताओ और आकाओं की चिंता ज्यादा की है।

यह भी पढ़ें

विवाद दिखा तो पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने डिलीट किया अपना चर्चित TWEET

जनता की आंखों में धूल झोंकती है कांग्रेस

नड्डा ने राहुल गांधी को भी घेरा और कहा कि राहुल अभी यात्रा पर है उनसे पूछना कि एक, दो, तीन, चार की गिनती भूल गए हो या याद है। कांग्रेस पार्टी आंखों में धूल झोंकती है। इनकी नीतियों के कारण 9 हजार किसान अपनी जमीन बेचने को मजबूर हो गए हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर भी उन्होंने राजस्थान सरकार को घेरा और कई आरोप लगाए।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News