Advertising
Home Top stories नजाई मंडी में सड़क पर ठेले लगाने पर रोक: पर्ची सिस्टम...
Advertising
<

नजाई मंडी में सड़क पर ठेले लगाने पर रोक: पर्ची सिस्टम से दुकानें आवंटित; टीकमगढ़ में दुकानदारों को व्यवस्थित किया – Tikamgarh News

0
नजाई मंडी में सड़क पर ठेले लगाने पर रोक:  पर्ची सिस्टम से दुकानें आवंटित; टीकमगढ़ में दुकानदारों को व्यवस्थित किया – Tikamgarh News

नजाई मंडी में सड़क पर ठेले लगाने पर रोक: पर्ची सिस्टम से दुकानें आवंटित; टीकमगढ़ में दुकानदारों को व्यवस्थित किया – Tikamgarh News


टीकमगढ़ नजाई सब्जी मंडी में मंगलवार को दुकानदारों को उनके निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों, यातायात पुलिस और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। दुकानदारों को अनाउंसमेंट के जरिए आवंटित जगह पर बैठने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए गए। दरअसल, नजाई सब्जी मंडी में चार टीन शेड हैं, जिन पर बड़े दुकानदारों का कब्जा था। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छोटे सब्जी विक्रेताओं को धूप में बैठना पड़ता था। लगभग 15 दिन पहले कलेक्टर विवेक श्रुति ने नगर पालिका टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ मंडी का निरीक्षण कर दुकानदारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे। नपा ने टीन शेड में छोटे-छोटे ब्लॉक बनाए इन निर्देशों के बाद भाजपा पार्षद अभिषेक खरे और नगर पालिका टीम ने टीन शेड में छोटे-छोटे ब्लॉक बनाए। पर्ची सिस्टम के माध्यम से दुकानदारों को स्थान आवंटित किए गए। फुटकर गला व्यापारियों, मिर्च मसाला दुकानदारों और फल ठेले वालों के लिए अलग-अलग जगह तय की गई, साथ ही पार्किंग के लिए भी स्थान निर्धारित किया गया। आज यातायात प्रभारी कैलाश पटेल नगर पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि सभी दुकानदार अपने आवंटित स्थान पर ही बैठें। लुकमान चौराहा से लेकर कटरा बाजार तक सड़क पर लगने वाले फल और सब्जी के ठेले अब नजाई मंडी के अंदर ही लगाए जाएंगे, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। उन्होंने नागरिकों से भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। 15 दिनों तक लगातार व्यवस्था की निगरानी करेंगे पार्षद अभिषेक खरे ने बताया कि नगर पालिका और यातायात विभाग अगले 15 दिनों तक लगातार इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त, सफाई कर्मचारियों की एक टीम प्रतिदिन निरीक्षण करेगी ताकि कोई भी दुकानदार या ठेले वाला नियमों का उल्लंघन न करे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस व्यवस्था से जाम की समस्या हल होगी और लोगों को खरीदारी में आसानी होगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising