धर्मायतन में गुंजायमान होंगे मंगल गीत, बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार | jain mandir ka shilanyash in jabalpur | Patrika News

33
धर्मायतन में गुंजायमान होंगे मंगल गीत, बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार | jain mandir ka shilanyash in jabalpur | Patrika News

धर्मायतन में गुंजायमान होंगे मंगल गीत, बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार | jain mandir ka shilanyash in jabalpur | Patrika News

राइट टाउन में दिगम्बर जिन मंदिर धर्मायतन का शिलान्यास महोत्सव हुआ सम्पन्न

जबलपुर। श्री 108 आचार्य कुंदकुंद दिगम्बर जैन वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में राइट टाउन में बनने वाले दिगम्बर जिन मंदिर धर्मायतन का दो दिवसीय शिलान्यास महोत्सव पूरे देश से पधारे श्रावकगणों की उपस्थिति में रविवार को हुआ।
पौषकृष्ण दसमीं रविवार के शुभ दिन प्रात:काल की मंगल बेला पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने श्री जिनेंद्र का पूजन कर मंगल प्रवचनों का लाभ लिया। इस दौरान कहा गया कि जल्द से जल्द बनने वाले इस मनोहारी धर्मायतन में ज्ञायक भगवान आत्मा के मंगल गीत गुंजायमान होंगे। इसके साथ ही बच्चों को संस्कारित करने के लिए पाठशाला का संचालन सहित अन्य धार्मिक गतिविधियां होंगी।
कार्यकर्ताओं का सम्मान
आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए फेडरेशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन सहित सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया। मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन एवं फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन विराग शास्त्री ने किया।
मंत्रोच्चारण
मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से धर्मायतन शिलान्यास पं.रजनीभाई दोशी, अशोक कुमार जैन, संजय शास्त्री, डॉ. मनोज जैन, श्रेणिक जैन, अभिनव जैन ने किया।
ये रहे परिवार
शिलान्यास महोत्सव का शुभारम्भ सकल मुमुक्षु समाज की ओर राजेंद्रकुमार जैन ने किया। रजनीश कुमार नीरज कुमार जैन, दिल्ली, बाबूलाल जैन, रजनेश योगेश, ब्रजेश, शैलेश जैन, सुनील कुमार नेमीचंद जैन, अशोक कुमार, अभयकुमार, अरङ्क्षवद कुमार, विमल कुमार जैन, पुष्पा जैन, नरेंद्रकुमार जैन, शरद जैन, सुशील कुमार जैन उपस्थित थे।
इनकी उपस्थिति
दो दिवसीय मंगल महोत्सव भाजपा नेता अखिलेश जैन, शरद जैन, कमलेश अग्रवाल, जगतबहादुर अन्नु, विनय सक्सेना, अयोध्या तिवारी, अनुपम जैन, अमित जैन सहित अन्य उपस्थित थे।
रांझी में मुनिश्री प्रणम्य सागर की प्रवचनमाला
आत्मा का कल्याण सही विश्वास के साथ सही राह पर चलने से होता है। चौथे गुणस्थान में पहुंचने पर यह जीव सम्यक²ष्टि कहलाता है। अपने भावों की विशुद्धि के जो उठाव होते हैं, निर्मलता बढ़ती है उन्हीं से गुणस्थानों को नापा जाता है। हमारे भीतर के संकल्प के गिर जाने से गुणस्थान गिर जाते है। उक्त उद्गार अर्हं योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज ने रांझी स्थित जैन मंदिर में नई छह ढाला ग्रंथ पर उपदेश देते हुए व्यक्त किए। उनका शीतकालीन प्रवास रांझी नगर में चल रहा है। वहां प्रतिदिन सुबह 8.45 बजे से प्रवचन, दोपहर 3 बजे से धार्मिक स्वाध्याय तथा संध्या 5.45 पर गुरुभक्ति तथा अन्तरगूँज कार्यक्रम चल रहे हैं। रांझी नगर में बन रहे भव्य मंदिर की जानकारी देते हुए बताया सचिन जैन सहारा ने बताया कि मंदिर का निर्माण लाल पाषाण से हो रहा है जो सैकड़ों वर्षों तक सुरक्षित रहेगा। मुनिसंघ के सानिध्य में धर्म लाभ लेने की अपील अभिलाष जैन, सतीश जैन, नीरज जैन, संजय जैन गुड्डा, प्रदीप जैन दुपट्टा, विनय जैन, नितिन जैन, मुन्नू जैन, ङ्क्षमटू जैन ने की है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News