‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ऐलान, इस बार ‘The Vaccine War’ | director vivek agnihotri announces new film The Vaccine War | Patrika News

349
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ऐलान, इस बार ‘The Vaccine War’ | director vivek agnihotri announces new film The Vaccine War | Patrika News

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ऐलान, इस बार ‘The Vaccine War’ | director vivek agnihotri announces new film The Vaccine War | Patrika News

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ऐलान किया है कि वो एक फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उस पर एक शीशी की तस्वीर छपी है। जिस पर लिखा है द वैक्सीन वॉर। इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त लिखी है। पोस्टर पर यह भी लिखा है कि एक ऐसी लड़ाई, जो आपने लड़ी, लेकिन उसके बारे में आपको पता नहीं है और यही लड़ाई आपने जीती भी है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रोडक्शन संभालने वाली पल्लवी जोशी (pallavi joshi) ‘द वैक्सीन वॉर’ का भी प्रोडक्शन संभालेगी। द कश्मीर फाइल्स (the kashmir files) ने दुनियाभर में धूम मचाई थी और इस फिल्म ने 200 करोड़ से कहीं अधिक कमाई की थी। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के बारे में बताया कि यह सच्ची कहानी है। जिसे आप नहीं जानते थे लेकिन आपने लड़ी। अपनी साइंस, हिम्मत और इंडियन वैल्यूज के बेसिस पर इस लड़ाई को भारत ने जीता था। 11 भाषाओं में यह फिल्म बनकर आएगी। इसकी शूटिंग भी जल्द शुरू करने वाले हैं।

सच्ची घटना पर है द वैक्सीन वॉर

विवेक ने अपनी फिल्म के पोस्टर पर लिखा है आई एम बुद्धा प्रेजेंट्स द वैक्सीन वॉर… ए फिल्म बाय विवेक अग्निहोत्री एंड प्रोड्यूस बाई पल्लवी जोशी। इसके साथ ही नेशनल फ्लैग भी बना हुआ है। पोस्ट में लिखा है ट्रू स्टोरी। द कश्मीर फाइल्स की तरह इसे भी सच्ची घटना पर बनाया गया है। यह फिल्म अपने आप में अलग और अद्भुत होगी। हमें आप लोगों की दुआओं की जरूरत है। इसके साथ ही विवेक ने #TheVaccineWar लगाया है। फैंस विवेक के इस नए प्रोजेक्ट से प्रसन्न हैं और सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि हमें इस फिल्म का इंतजार है।

कौन है विवेक अग्निहोत्री

विवेक का जन्म 21 दिसंबर 1973 में ग्वालियर में हुआ था। विवेक के पिता डॉ. प्रभुदयाल अग्निहोत्री संस्कृत के जानकार थे और एक विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर रह चुके हैं। विवेक के पिता 1990 के बाद से वे भोपाल के ओल्ड कैंपियन के पास स्थित इ-2 अरेरा कॉलोनी में रहते थे। विवेक की पढ़ाई बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से हुई। उन्होंने बीएसएसएस (bsss) से ग्रेजुएशन पूरा किया और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली चले गए। जहां से उन्होंने एडवरटाइजिंग में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया। पढ़ाई के बारे में बताया जाता है कि विवेक ने हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल से सर्टिफिकेट आफ स्पेशल स्टडीज (मैनेजमेंट) की पढ़ाई की है।

पल्लवी जोशी से हुई शादी, दो बच्चे भी

विवेक ने 1997 में फिल्म अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि विवेक के माता-पिता भोपाल में ही रहते थे, जब विवेक मुंबई में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। 1994 में विवेक ने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में काम करना शुरू कर दिया था। कुछ टीवी सीरियल्स को भी डायरेक्ट किया और उसमें सफल भी हुए। धीरे-धीरे विवेक का नाम चलने लगा और साल 2005 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। इसी साल विवेक ने फिल्म ‘चाकलेट’ को डायरेक्ट किया। इसके बाद 2007 में धन धना धन गोल फिल्म को डायरेक्ट किया। इस फिल्म के बाद विवेक का काम नजर आने लगा था। इसके बाद उन्हें हेट स्टोरी के डायरेक्ट किया। बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम, जिद, द ताशकंत फाइल्स आदि का भी निर्माण किया। इस फिल्म से विवेक को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News