दो मरे हुए मच्छरों के खून से पुलिस ने लगाया चोर का पता, 19 दिन बाद किया गया गिरफ्तार  

230
दो मरे हुए मच्छरों के खून से पुलिस ने लगाया चोर का पता, 19 दिन बाद किया गया गिरफ्तार  



News,नई दिल्ली।   हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने चोर का पता लगाने के लिए मच्छरों के खून का DNA टेस्ट किया। सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन यह सच है। दरअसल 11 जून को चीन के Fujian प्रांत में चोरी की एक घटना सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने चोर का पता लगाने के लिए मच्छरों के खून को कलेक्ट किया और डीएनए की जांच के लिए लैब भेज दिया। बता दें पुलिस ने उन मच्छरों के खून को कलेक्ट किया जिनको चोर ने मारा और उनका खून दीवार में ही चिपक गया था।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की माने तो चोर जब चोरी करने के लिए घर पर घुसा तो उस दौरान उसे मच्छरों ने उसे काट लिया था ऐसे में चोर ने मच्छरों को मार दिया और उनका खून दीवार पर ही चिपक गया। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो  उसने चोर का पता लगाने के लिए  इन्ही मरे हुए दो  मच्छरों के खून के नमूनों को कलेक्ट करके डीएनए की जांच के लिए लैब भेज दिया। पुलिस को जांच के बाद पता चला की डीएनए सैंपल चाई सरनेम  के संदिग्ध व्यक्ति के थे। उस व्यक्ति का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। जानकारी के मुताबिक चोर की गिरफ्तारी घटना के  19 दिन बाद हुई। वह  भी मच्छरों के खून की मदद से, आरोपी से पूछताछ करने में पता चला की चार अन्य लोगों ने भी उसका साथ दिया था। 

पुलिस को जांच के बाद पता चला की डीएनए सैंपल चाई सरनेम  के संदिग्ध व्यक्ति के थे। उस व्यक्ति का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। जानकारी के मुताबिक चोर की गिरफ्तारी घटना के  19 दिन बाद हुई। वह  भी मच्छरों के खून की मदद से, आरोपी से पूछताछ करने में पता चला की चार अन्य लोगों ने भी उसका साथ दिया था।