दैनिक NEWS4SOCIALके उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में बेहतर काम करने वालों का किया सम्मान – Vidisha News h3>
NEWS4SOCIALसंवाददाता | विदिशा / रायसेन
.
सलामतपुर स्थित संघ मित्रा रिसॉर्ट में गुरुवार को दैनिक NEWS4SOCIALद्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि NEWS4SOCIALसमाज को आईना दिखाने का काम करता है। बड़े मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकार की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। हम NEWS4SOCIALके दो संस्करणों की खबरें लंबे समय से पढ़ते आ रहे हैं। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है।
विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि समाचार की विश्वसनीयता ही NEWS4SOCIALकी असली ताकत है। यह राष्ट्रहित में मजबूत विचारों को सामने लाने का कार्य करता है। NEWS4SOCIALद्वारा आयोजित उत्कृष्ट सेवा सम्मान समाज में सकारात्मकता, प्रेरणा और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ। इस दौरान रायसेन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि दैनिक NEWS4SOCIALनिर्भीक और निष्पक्ष तरीके से समाचार प्रस्तुत करता है, और यही उसकी पहचान है। उन्होंने बताया कि NEWS4SOCIALहमेशा सच्चाई का अनुसरण करता है तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में दैनिक NEWS4SOCIALके एमपी वन स्टेट एडिटर राजीव शर्मा ने मंडे पॉजिटिव को लेकर कहा कि इसकी शुरुआत NEWS4SOCIALने की है। इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इस दौरान कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि NEWS4SOCIALन केवल खबरें प्रकाशित करता है, बल्कि समाज में बेहतर काम करने वालों को मंच देकर उनका उत्साह भी बढ़ाता है।
NEWS4SOCIALके उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णा घाड़के, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, देवरी नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, रायसेन सामान्य वन मंडल की डीएफओ प्रतिभा शुक्ला, रायसेन एएसपी कमलेश खरपूसे, विदिशा एएसपी प्रशांत चौबे, कमल सिलाकारी, NEWS4SOCIALके असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्रीकांत यादव, सेटेलाइट हेड इमर्जिंग मार्केट भोपाल अजय तिवारी मौजूद रहे।




