दुल्हन आई तो स्वागत के लिए नहीं बची कोई महिलाएं… घर से एक साथ निकली पांच अर्थियां

788
दुल्हन आई तो स्वागत के लिए नहीं बची कोई महिलाएं… घर से एक साथ निकली पांच अर्थियां


दुल्हन आई तो स्वागत के लिए नहीं बची कोई महिलाएं… घर से एक साथ निकली पांच अर्थियां

भिंड: एमपी के भिंड (Bhind News) में एक बड़ा हादसा हुआ है। घर में नई दुल्हन आई और उसके स्वागत के लिए कोई महिला नहीं थी। ऐसा ही कुछ मामला भिंड में सामने आया है, जहां नई नवेली दुल्हन आई तो घर में कोई भी महिला मौजूद नहीं थी। महिलाएं नई नवेली दुल्हन की आरती उतारकर गृह प्रवेश करातीं, उन महिलाओं की एक साथ शादी वाले घर से ही अर्थियां निकलीं। यह पूरा मामला भिंड के कचनाव कला गांव का है।

इस गांव के रहने वाले अमर सिंह यादव के छोटे बेटे रिंकू की 22 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के दो दिन पहले 20 फरवरी को घर में एक बड़ा हादसा हो गया। घर में तेल का कार्यक्रम चल रहा था। गांव भर की महिला और पुरुष घर के अंदर इकट्ठा थे। तभी घर के अंदर रखा हुआ एक सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर की महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कुछ घायलों को ग्वालियर भर्ती किया गया तो 5 महिलाओं को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात से एक-एक करके पांच महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली सभी महिलाएं दूल्हे के परिवार की ही थी। मरने वालों में दूल्हे की मां जलदेवी, दूल्हे की चाची पिंकी, दूल्हे की भाभी नीरू और दूल्हे की दो शादीशुदा बहनें अनीता और सुनीता शामिल थीं।

बुधवार की सुबह जब इन पांचों महिलाओं के शव गांव पहुंचा तो मातम पसर गया। नई नवेली दुल्हन घर में अकेली रह गई। घर कि वे महिलाएं जो दुल्हन की आवभगत करतीं, उन महिलाओं की एक साथ घर से अर्थी निकली। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी आंखें नम हो गईं।
इसे भी पढ़ें
गजब है! द्वारचार के बाद जयमाल… 7 फेरे लेने से पहले ही शादी के मंडप से दूल्हा फरार



Source link