तुम सैंपल साइज की नहीं हो…बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं प्रियंका, पति निक को बताकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

138
तुम सैंपल साइज की नहीं हो…बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं प्रियंका, पति निक को बताकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

तुम सैंपल साइज की नहीं हो…बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं प्रियंका, पति निक को बताकर रो पड़ीं एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा जब फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही थीं तो उन्होंने खूब रिजेक्शन झेला था। काफी बॉडी शेम भी किया गया था। किसी ने फिगर पर सवाल उठाए तो किसी ने एक्सपोज करने के लिए कहा। लेकिन स्टारडम के इस पीक पर पहुंचने के बाद भी प्रियंका को एक बार फिर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ेगा, यह खुद एक्ट्रेस ने भी नहीं सोचा था। प्रियंका को हाल ही एक इवेंट में बॉडी शेम किया गया। उनकी बॉडी पर ऐसा कमेंट किया गया कि एक्ट्रेस यह सब पति निक जोनस और परिवार को बताकर रो पड़ीं।

Priyanka Chopra ने इसका खुलासा हाल ही एक इंटरव्यू में किया। प्रियंका इस समय अपनी सीरीज Citadel को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में बिजी हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए प्रियंका को मेल एक्टर के बराबर ही फीस मिली है। लेकिन प्रियंका को इस बात का झटका लगा कि उन्हें बॉडी शेम किया गया। प्रियंका ने साउथवेस्ट फिल्म फेस्टिवल में अमेजन स्टूडियो के हेड के साथ बातचीत में पूरी घटना बताई।

‘तुम सैंपल साइज की नहीं हो’

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘कल किसी ने मुझसे कहा कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं। बहुत सारी ऐसी बातें कही गईं जो खराब थीं। मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने इस बारे में अपनी फैमिली और पति निक जोनस को बताया। मैं रोने लगी। मुझे इस बात का दुख हुआ कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं और यही समस्या है। हम में से बहुत से लोग हैं जो सैंपल साइज के नहीं हैं।’

Citadel Teaser: ‘सिटाडेल’ का टीजर रिलीज, जबरदस्त एक्शन की भरमार, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं जासूस का किरदार

प्रियंका ने निक जोनस को बताया और रो पड़ीं

प्रियंका ने आगे बताया कि हॉलीवुड में साइज 2 को सैंपल साइज माना जाता है। एक्ट्रेस ने बताया कि पूरे करियर में उन्हें खूब कमेंट्स और ताने सुनने को मिले। पहले भी उन्हें कभी रंग तो कभी बॉडी टाइप के लिए बातें सुनाई गईं।

Navbharat Times -Samantha Ruth Prabhu: क्या ‘सिटाडेल’ के सेट पर सामंथा को लगी है चोट? खून से लथपथ जख्मी हाथ देख दर्द में फैंस

28 अप्रैल को आएगी ‘सिटाडेल’

बात करें प्रियंका की आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ की तो इसमें प्रियंका, नादिया नाम की एक महिला किरदार निभा रही हैं, जो बहुत ही कॉम्प्लेक्स है। समझना मुश्किल है। वह अपनी असल भावनाओं को छुपाकर रखती है और किसी के सामने जाहिर नहीं करती। वही सारे फैसले लेती है और इस बात का ख्याल रखती है कि उसका घर-परिवार सुरक्षित रहे। यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। पहले दो एपिसोड लॉन्च किए जाएंगे और इसके बाद हर फ्राइडे नया एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा।