Advertising
Home Top stories तरनतारन लॉ कॉलेज मामला: मां ने पहली बार मीडिया के सामने...
Advertising
<

तरनतारन लॉ कॉलेज मामला: मां ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बेटे की सचाई बताई – Amritsar News

130
तरनतारन लॉ कॉलेज मामला:  मां ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बेटे की सचाई बताई – Amritsar News

तरनतारन लॉ कॉलेज मामला: मां ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बेटे की सचाई बताई – Amritsar News


तरनतारन के लॉ कॉलेज में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कॉलेज में भरे क्लासरूम में छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी छात्र की तीन दिन तक इलाज चला, जिसमें दो दिन वह वेंटिलेटर पर रहा। बावजूद इसके उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार पहली बार कैमरे के सामने आया। मृतक छात्र की माता ने अपनी भावनाए साझा कीं। मां ने आंसू रोकते हुए कहा कि उनका बच्चा, प्रिंस राज, उन्हें पिछले सोमवार को बताया था कि उसने लड़की को देखा था, जो किसी और के साथ बाइक पर जा रही थी। छोटे उम्र में मानसिक और भावनात्मक असर, सिर्फ छह महीने हुए कॉलेज में प्रवेश उन्होंने बताया, मैंने अपने बच्चे को समझाया था, पुत्र, कोई बात नहीं’। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि मेरा बच्चा ऐसा कदम उठाएगा। मेरे बच्चे को कॉलेज जाने में अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे। इतनी कम उम्र में यह घटना उसके मनोबल और मानसिक स्थिति को पूरी तरह से प्रभावित कर गई। लड़की का नंबर मांगना, प्रिंस ने नहीं दिया, पढ़ाई पर ध्यान देने की बात मां ने आगे बताया कि उनका बेटा बहुत बुद्धिमान और होनहार था, हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखता था। प्रिंस ने जेबी बताया था कि लड़की उससे उसका नंबर मांगती थी, लेकिन उसने नंबर नहीं दिया क्योंकि नंबर मेरा था । मेरे बेटे को लड़की कहती थी कि वह दूसरे लड़कों की तरह नहीं है, पढ़ाई पर ध्यान देता बस तू । मां ने बताया कि उनका बच्चा रोज उनसे विदा लेता था और आखिरी बार भी मुझसे पूछकर गया था। उन्होंने याद करते हुए कहा, उसने कहा था मां, मैं जा रहा हू, और मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वह क्या तैयारी कर रहा था। अब पढ़िए क्या था पूरा मामला और जानिए, भरे क्लासरूम में छात्र ने छात्रा का कत्ल कैसे किया कत्ल से जुड़ा कॉलेज के क्लासरूम का CCTV फुटेज सामने आया है। सोमवार सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर क्लासरूम में सामान्य क्लास का माहौल है। तब क्लास में पढ़ाई स्टार्ट नहीं हुई थी। सभी स्टूडेंट क्लास में ही घूम रहे थे। इसी दौरान क्लासरूम की पिछली बैंच पर संदीप कौर अपनी सहेली के साथ बैठी होती है। उसी समय आरोपी लड़का भी वहां आकर पास में बैठ जाता है। वहां कुछ बात होती है। फिर थोड़ी देर में लड़का उठता है। वह अपने बैग में से पिस्टल निकालता है। इसके बाद वह छात्रा के सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार देता है। गोली लगते ही छात्रा नीचे गिर पड़ती है। यह देख उसके साथ खड़ी सहेली भी हक्की-बक्की रह जाती है। वह संदीप कौर को संभालने के लिए झुकती, इससे पहले प्रिंसराज दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर से सटाकर गोली मार देता है। इसके बाद वह भी नीचे गिर जाता है। इसके बाद दूसरी छात्रा ने संदीप कौर को उठाने की कोशिश की, लेकिन पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने की वजह से उसका ब्रेन फट गया। यह देखकर वह बाहर की तरफ भागी और कॉलेज मैनेजमेंट को बताने के लिए पहुंची। इसी दौरान बाकी छात्र-छात्राएं भी वहां आ गईं। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising