Advertising
Home Top stories जोधपुर में पूर्व उपसरपंच के घर 5 अवैध कनेक्शन काटे: पानी...
Advertising
<

जोधपुर में पूर्व उपसरपंच के घर 5 अवैध कनेक्शन काटे: पानी बेचने का चल रहा था धंधा; संसदीय कार्य मंत्री ने किया कायलाना झील का दौरा – Jodhpur News

3
जोधपुर में पूर्व उपसरपंच के घर 5 अवैध कनेक्शन काटे:  पानी बेचने का चल रहा था धंधा; संसदीय कार्य मंत्री ने किया कायलाना झील का दौरा – Jodhpur News

जोधपुर में पूर्व उपसरपंच के घर 5 अवैध कनेक्शन काटे: पानी बेचने का चल रहा था धंधा; संसदीय कार्य मंत्री ने किया कायलाना झील का दौरा – Jodhpur News


जोधपुर में नहर बंद होने से पानी की किल्लत थी। शनिवार को कलेक्टर के आदेश पर जलदाय विभाग ने पानी बेचने वालों के कनेक्शन चेक किए और उन्हें हटा दिया। कुड़ी के सेक्टर 4 में पूर्व उपसरपंच सुरेंद्र मेवाड़ा के घर पर भी पानी बेचने का काम चल रहा था, जिसको लेकर जलदाय विभाग की टीम वहां उनके कनेक्शन की जांच करने पहुंची। एईएन सोनिया पारिख ने बताया कि वहां 6 कनेक्शन मिले, जिनमें से पांच अवैध थे। इस पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने उन कनेक्शन को हटाया। पूर्व उपसरपंच के परिवार ने विरोध भी किया, लेकिन जलदाय विभाग ने किसी की नहीं सुनी और अवैध कनेक्शन हटा दिए। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने कुड़ी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। संसदीय कार्य मंत्री ने किया कायलाना झील का दौरा संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कायलाना और तख्तसागर झील का दौरा कर पेयजल की स्थिति का जायजा लिया। जोगाराम पटेल ने कहा- पश्चिमी राजस्थान, विशेषकर जोधपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में 42 से 45 डिग्री तापमान है। ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण पेयजल की मांग दो से तीन गुना बढ़ जाती है। लंबी नहरबंदी से जलापूर्ति में व्यवधान आया है, फिर भी अब नहर का पानी वापस पहुंच गया है। अगले सप्ताह तक पेयजल सप्लाई सामान्य हो जाएगी। आज मैं स्वयं कुड़ी होज गया था, जहां से हमारे लूणी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में टैंकर से पानी की सप्लाई होती है। हाथी नहर और कायलाना, तख्तसागर से जो जलापूर्ति नहर से हो रही है, उसका दोपहर को मैंने निरीक्षण किया। पानी की सप्लाई निरंतर हो रही है। अधिकारियों का मानना है कि अगले सप्ताह तक सप्लाई सामान्य हो जाएगी। पिछली सरकार से बेहतर स्थिति जोगाराम पटेल ने कहा-पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान 7,000-8,000 किलोमीटर तक पानी की सप्लाई टैंकरों के जरिए होती थी और करीब 28,000 किलोलीटर नियमित सप्लाई होती थी। लेकिन अब हम करीब 13,000 किलोमीटर तक टैंकर से और करीब 33,000-34,000 किलोलीटर नियमित सप्लाई कर रहे हैं। विपक्षी दल के नेता सोशल मीडिया के जरिए आलोचना करते हैं, तो उन्हें आंकड़े देखने चाहिए। नियमित पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से हो और सभी को पानी मिले, यह हमारा संकल्प है। हमने निर्देश दिए हैं कि नियमित पेयजल सप्लाई हो और अवैध कनेक्शन काटे जाएं, चाहे वह किसी व्यक्ति या पार्टी से जुड़ा हो। जो अवैध है, वह अवैध है और अवैध कनेक्शन काटे जाने चाहिए।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising