जॉनसन चार्ल्स ने टी20 में जड़ा सबसे तूफानी शतक, क्रिस गेल को छोड़ दिया पीछे

7
जॉनसन चार्ल्स ने टी20 में जड़ा सबसे तूफानी शतक, क्रिस गेल को छोड़ दिया पीछे


जॉनसन चार्ल्स ने टी20 में जड़ा सबसे तूफानी शतक, क्रिस गेल को छोड़ दिया पीछे

सेंचूरियन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने तूफानी शतकीय पारी खेली। चार्ल्स ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 में सबसे तेज शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चार्ल्स ने सिर्फ 39 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। इस मामले में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में सिर्फ 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया था।अपनी इस पारी में जॉनसन 10 चौके और 11 बेहतरीन छक्के जड़ दिए। जॉनसन की इस बारी के बदौलत ही वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों हालांकि शुरुआत धमाकेदार की और पहले ही ओवर में ब्रेंडन किंगस को पवेलियन वापस भेजकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

हालांकि इसके बाद काइल मेयर्स और जॉनसन चार्ल्स ने अपना खूंटा गाड़ दिया। एक तरफ जहां चार्ल्स ने विस्फोटक शतकीय पारी खेली तो दूसरी ओर मेयर्स ने भी 27 गेंद में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी में मेयर्स ने 5 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी लगाए। वहीं चार्ल्स ने 46 गेंद में 118 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भी अपना दम दिखाया। पॉवेल ने शानदार 19 गेंद में 28 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में दो छक्के और एक चौका भी लगाया। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ट ने भी 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

शेफर्ड ने इस दौरान 18 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने चार बेहतरीन छक्के लगाए जबकि उनके खाते में एक चौका भी आया। इसके साथ ही ओडियन स्मिथ 5 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। स्मिथ ने अपनी इस पारी में एक छक्का लगाया।

सिसांडा मगाला की हुई जमकर कुटाई

गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के लिए सिसांडा मगाला सबसे महंगे साबित रहे। मगाला ने अपने चार ओवर में 67 रन खर्च दिए जिसमें उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। इसके अलावा मार्को जेनसेन भी बहुत महंगे रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में 52 रन दिए। हालांकि उनके खाते में तीन विकेट जरूर रहे।

इसके अलावा वेन पार्नेल के खाते में भी दो विकेट आए। पार्नेल ने चार ओवर में 43 देकर दो विकेट झटके।

आईपीएल के बाद भी जारी रहेगा क्रिकेट का फुल धमाका, देंखे टीम इंडिया का वर्ल्ड कप तक पूरा शेड्यूल
Navbharat Times -Shikhar Dhawan: शिखर धवन कब करने जा रहे हैं दूसरी शादी, जानें पहली पत्नी से क्यों हुआ है उनका तलाक!
Navbharat Times -शिखर धवन को पहले ही हो गया था टीम इंडिया से ड्रॉप होने का अहसास, शुभमन गिल नहीं ये खिलाड़ी था वजह



Source link