Advertising
Home Top stories जालंधर में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की नाकाबंदी: बाइकसवार युवक को...
Advertising
<

जालंधर में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की नाकाबंदी: बाइकसवार युवक को हथियार के साथ पकड़ा, बोले- प्रशासन नहीं ध्यान दे रहा तो खुद संभाला मोर्चा – Jalandhar News

0
जालंधर में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की नाकाबंदी:  बाइकसवार युवक को हथियार के साथ पकड़ा, बोले- प्रशासन नहीं ध्यान दे रहा तो खुद संभाला मोर्चा – Jalandhar News

जालंधर में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की नाकाबंदी: बाइकसवार युवक को हथियार के साथ पकड़ा, बोले- प्रशासन नहीं ध्यान दे रहा तो खुद संभाला मोर्चा – Jalandhar News

गांव दियालपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति को पीटते हुए गांव वासी।

जालंधर से सटे गांव दयालपुर में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार नशे से जुड़ी घटनाओं और लूटपाट से परेशान होकर चार गांवों के लोगों ने सहमति से नाकाबंदी कर दी। उनका कहना है कि नशेबाजों और नशा तस्करों ने यहां जीना मोहाल

.

इसी नाकाबंदी में ग्रामीणों ने दो बाइक पर आ रहे लोगों को पकड़ा। हालांकि तलाशी के दौरान एक भाग निकला। एक की तालाशी में धारदार हथियार और आपत्तिजनक सामग्री मिली। युवक का गांव से कोई लेना देना नहीं था। गांव वालों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया?।

जानिए— नशे के चलते गांव में कितनी घटनाएं, कितने परेशान थे ग्रामीण

  • गांव के लोगों का कहना है कि नशेड़ी लोगों ने अकेले बंदे का रास्ते से गुज़रना मुश्किल कर दिया था। उनका कहना है कि आए दिन इस रोड पर लूट की वारदात होती रहती थी। पुलिस को भी कई बार इसके बारे में शिकायत दी थी, लेकिन उसके बावजूद वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।
  • नशे बाज लुटेरे महिलाओं और बुजुर्गों को शिकार बना रहे थे। कुछ दिन पहले हमारे सरकारी स्कूल की मैडम स्कूल से छुट्टी कर घर जा रही थीं। रास्ते में उनका मोबाइल व नकदी छीन ली। एक ने बताया कि हमारे गांव के बुजुर्ग को रोक कर तेजधार हथियार दिखा उसकी सोने की मुंदरी ले गए।
  • ग्रामीणों का आरोप है कि नशे के आदी और असामाजिक तत्व हथियारों के साथ गांव में आते थे और वारदात को अंजाम देकर मोबाइल फोन व नकदी छीन लेते थे। इसके बाद उसी पैसे से दोबारा नशा खरीद लिया जाता था। कई बार प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

नाकाबंदी के दौरान दो बाइक सवारों को रोका, एक फरार हो गया।

Advertising

नाकाबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को रोका गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे लोगों का शक और गहरा गया।

बोला-दोस्त से मिलने आया था, लोगों ने पीटा

  • ग्रामीणों के अनुसार तलाशी के दौरान युवकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और तेजधार हथियार निकला। इसे देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उसको पीटा। पूछताछ की कि वे गांव में इस तरह क्यों घूम रहे हैं और माहौल क्यों खराब कर रहे हैं।
  • ग्रामीणों‍ ने हथियार लेकर कहां जा रहे हो? इसपर उसका कहना था कि वह अपने दोस्त से मिलने आया था। फिर लोगों ने पूछा कि दोस्त किस मोहल्ले में रहता है? उसको बुला। अब पकड़े गए युवक के पास कोई जवाब नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण बाहरी और अनजान लोग गांव में आकर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising