Advertising
Home Top stories जादू-टोने के शक में चाचा का मर्डर: सिंगरौली में नाबालिग ने...
Advertising
<

जादू-टोने के शक में चाचा का मर्डर: सिंगरौली में नाबालिग ने शराब पिलाई, खेत में पत्थर से कुचला सिर; पुलिस ने हिरासत में लिया – Singrauli News

0
जादू-टोने के शक में चाचा का मर्डर:  सिंगरौली में नाबालिग ने शराब पिलाई, खेत में पत्थर से कुचला सिर; पुलिस ने हिरासत में लिया – Singrauli News

जादू-टोने के शक में चाचा का मर्डर: सिंगरौली में नाबालिग ने शराब पिलाई, खेत में पत्थर से कुचला सिर; पुलिस ने हिरासत में लिया – Singrauli News


सिंगरौली जिले के डाला गांव में 6 जून को हुए आदिवासी व्यक्ति जगन्नाथ सिंह गोंड हत्याकांड का पुलिस ने तीन दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के एक नाबालिग भतीजे को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी ने अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में अपने ही सगे चाचा की पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या की थी। परिवार की बीमारी का चाचा पर मढ़ा दोष एसपी सियाज केएम ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया नाबालिग आरोपी खुद अक्सर बीमार रहता था। इसके साथ ही उसके पिता की तबीयत भी लंबे समय से काफी खराब चल रही थी। आरोपी को यह अंधविश्वास था कि उसके चाचा जगन्नाथ सिंह गोंड ने उसके परिवार पर कोई तांत्रिक क्रिया या जादू-टोना कर रखा है, जिसके कारण उसके घर के सदस्य कभी ठीक नहीं हो पा रहे हैं। पहले पिलाई शराब, फिर सूने खेत में किया मर्डर पुलिस के अनुसार, इसी शक और रंजिश के चलते नाबालिग ने अपने चाचा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात के दिन आरोपी ने पहले खुद शराब पी और फिर अपने चाचा को भी विश्वास में लेकर शराब पिलाई। जब दोनों नशे की हालत में गांव से दूर एक सूने खेत की तरफ पहुंचे, तभी मौका पाकर आरोपी ने भारी पत्थर से जगन्नाथ सिंह गोंड के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोट के कारण जगन्नाथ की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पूछताछ में टूटा आरोपी खेत में लहूलुहान शव मिलने के बाद बरगवां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। पुलिस टीम ने परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों और बयानों में विरोधाभास होने पर जब नाबालिग भतीजे पर संदेह गहराया, तो पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाल न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा बरगवां थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे बाल न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष प्रस्तुत करने की वैधानिक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… सिंगरौली: डाला गांव में आदिवासी का शव मिला:खेत में पड़ी थी लाश; चेहरे-सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के डाला गांव में 45 वर्षीय आदिवासी जगन्नाथ सिंह गोंड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उनका शव शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में पड़ा हुआ पाया गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising