जब अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी से पापा बोनी कपूर की शादी पर किया था रिएक्ट- मां ने कभी नहीं भरा था जहर

151


जब अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी से पापा बोनी कपूर की शादी पर किया था रिएक्ट- मां ने कभी नहीं भरा था जहर

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने दो शादियां की थीं। पहली मोना कपूर से। दूसरी श्रीदेवी से। ऐसा करने से उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी। बच्चों के साथ रिश्तों में भी खटास आ गई थी। बोनी कपूर की बॉन्डिंग अपने पहले बच्चे और बड़े बेटे अर्जुन कपूर से बिगड़ने लगी थी। हालांकि कभी-भी उनकी मां मोना कपूर ने उनको पिता की दूसरी शादी को लेकर कुछ कानाफूसी नहीं की। उनके मन में कोई गलत बातें नहीं डालीं। वह गुस्सा उनका नैचुलर था, जैसा कि एक आम इंसान के मन में अपनी मां को दुखी देखकर भर आता है।

बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली थी। उन दोनों ने इसके पहले ‘मिस्टर इंडिया’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘जुदाई’ जैसी पॉप्युलर फिल्में दी थीं। जहां बोनी कपूर फिल्म प्रड्यूसर थे। वहीं श्रीदेवी भी फेमस ऐक्ट्रेस थीं और मोना कपूर टीवी सीरियल प्रड्यूसर थीं। लेकिन पति के दूसरी शादी के बाद मोना बुरी तरह टूट गई थीं। बाद में साल 2012 में उनका कैंसर की वजह से निधन भी हो गया था। इसके बाद उनके दोनों बच्चे अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर एकदम बिखर गए थे। क्योंकि वह अपने पिता से ज्यादा मां के काफी क्लोज थे। ऐसे में वह खुद को बेसहारा और अनाथ भी महसूस करने लगे थे।


Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पेरिस में गुजार रहें रोमांटिक शाम, एफिल टावर के सामने लिया है होटल
अर्जुन कपूर ने बोनी कपूर की शादी पर किया रिएक्ट
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 8 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर की दूसरी शादी के बारे में बात की थी। Zee Cafe को साल 2014 में दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि उन्हें शुरुआत में तो बहुत गुस्सा आता था लेकिन बाद में वह स्थिति को समझ गए थे। उन्होंने कहा था, ‘ये आपके सफर का हिस्सा हो सकता है लेकिन ये ही सिर्फ एक चीज नहीं हो सकती क्योंकि मेरे पापा ने ऐसा किया था तो मेरा सारा फैसला उसी पर आधारित होगा। इस तरह जीवन नहीं चलता है। वह मेरे लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ थे। शुक्रगुजार हूं कि मेरा मां ने मुझे इतना काबिल बनाया कि मैं अपने फैसले खुद ले सकूं। मैं खुश हूं और धन्य हूं कि उन्होंने वो रास्ता अपनाया।’


navbharat times -Malaika-Arjun Paris Vacation: पेरिस में GF मलाइका को चुपके से निहारते दिखे अर्जुन कपूर, खुद शेयर की ये स्पेशल फोटो
अर्जुन कपूर की मां मोना ने कुछ नहीं कहा
अर्जुन कपूर ने आगे बताया था, ‘अगर मेरी मां ने पिता की शादी के बारे में कुछ भी जहर भरा होता तो मुझे नहीं लगता कि मैं आज पहले जैसा होता। उन्होंने जो कुछ भी किया उसके लिए मेरी मां ने कभी भी नहीं भड़काया। और न उनके खिलाफ मेरे से कुछ कहा। उन्होंने हमें अपनी मर्जी से जीने दिया। मुझे लगता है कि इसी वजह से मैं इस बारे में शांति से बात कर पा रही हूं।’


navbharat times -Anshula Kapoor: अंशुला कपूर ने 65 हजार बार सोचने के बाद शेयर किया ये वीडियो, बॉडी पार्ट को लेकर हिचक का किया सामना
पेरिस में मलाइका अरोड़ा के साथ हैं अर्जुन कपूर
बता दें कि अर्जुन कपूर 26 जून को 37 बरस के पूरे हुए। वह अपना बर्थडे ऐक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें यह दोनों वहां पर मस्ती कर रहे हैं।। हालांकि ये दोनों तक एक-दूसरे को डेट करेंगे और कब शादी करेंगे, इसके बारे में अभी किसी को कुछ नहीं मालूम। फिलहाल तो ये दोनों साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।





Source link