जज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, घर की छत पर सुभाष मेहरा की संदिग्ध मौत के बाद शव जलाने का आरोप

121
जज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, घर की छत पर सुभाष मेहरा की संदिग्ध मौत के बाद शव जलाने का आरोप

जज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, घर की छत पर सुभाष मेहरा की संदिग्ध मौत के बाद शव जलाने का आरोप

जज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, सरकारी कर्मचारी को घरेलू काम के लिए बंधक बनाकर रखने का आरोप

 

हाइलाइट्स

  • जयपुर में जज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
  • सरकारी कर्मचारी को घरेलू काम के लिए बंधक बनाकर रखने का आरोप
  • 9 और 10 नवम्बर की रात हुई थी सुभाष मेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जयपुर: जयपुर के भांकरोटा थाने में जज कृष्ण स्वरूप चलाना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। अजमेर रोड स्थित कमला नेहरू नगर में रहने वाले जज कृष्ण स्वरूप चलाना के घर की छत पर 9 और 10 नवम्बर की रात को सुभाष मेहरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी जबकि परिजनों का आरोप था कि हत्या करके शव को जलाया गया है। जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के न्यायिक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। अब 11 दिसंबर की रात को जज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। जानिए परिजनों ने क्या क्या आरोप लगाए जज पर…

सरकारी कर्मचारी को जबरन रखा गया घर पर

मृतक सुभाष मेहरा न्यायालय में सहायक कर्मचारी को तौर पर तैनात था। उसकी ड्यूटी एनडीपीएस न्यायालय में लगी हुई थी। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि एनडीपीएस न्यायालय के जज कृष्ण स्वरूप चलाना सुभाष मेहरा को डरा धमका कर अपने घर पर रखते थे। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद भी बंधक बनाकर घरेलू नौकर के रूप में काम करवाया जाता था। घरेलू काम करने से मना करने पर मारपीट की जाती थी और नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि जज और उनकी पत्नी द्वारा सुभाष को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था।

राहुल गांधी से बीजेपी का 8वां सवाल सस्ती और पूरी बिजली कब? कांग्रेस शासन में परेशान हो रहे किसान

जज के घर झाड़ू, पौचा करवाए जाते थे

मृतक सुभाष मेहरा की मां मुन्नी देवी का कहना है कि जज साहब पावरफुल हैं। इसलिए वे अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को अपने घर पर रखते थे। सुभाष को जबरन झाड़ू-पौचा लगाने और कपड़े धोने के लिए मजबूर किया जाता था। जज की पत्नी मालिक की तरह हुकम चलाती थी और कहती थी कि तुझे ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं है। पिछले दो महीने से घरेलू नौकर की तरह रखे जाने के बावजूद न्यायालय में उसकी हाजरी भी लग जाती थी।

96164387 -

घर गया तो पुलिस वाले घर से उठा ले गए

भांकरोटा थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक मृतक सुभाष की मां का कहना है कि मौत के कुछ दिनों पहले सुभाष घर आ गया था। तीन चार दिन तक घर पर रहा तो स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी घर आए और धमकाते हुए कहा कि जज साहब के घर जाकर काम करे। तबियत खराब होने का हवाला दिया तो चले गए लेकिन दो दिन बार फिर पुलिसकर्मी आए और सुभाष को जबरन पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गए। थाने में डराया धमकाया और फिर सुभाष को जज के घर पहुंचा दिया गया था। दूसरे दिन एक और पुलिसकर्मी आया और सुभाष के कपड़े ले गया था।

96029311 -
9 नवंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

जज कृष्ण स्वरूप चलाना कमला नेहरू नगर में रहते थे। छत पर बने कमरे में सुभाष मेहरा रहता था। 10 नवम्बर की सुबह देर तक जब सुभाष नहीं उठा तो जज और उनके परिवार वाले छत पर गए। वहां सुभाष जला हुआ पड़ा था। सूचना मिलने पर भांकरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम और परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने थीनर डालकर आत्महत्या करना माना था। पुलिस का कहना था कि सुभाष मेहरा शादी नहीं होने से अवसाद में रहता था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। उधर परिवार वाले हत्या का आरोप लगाते रहे। जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए न्यायिक कर्मचारियों को आन्दोलन करना पड़ा। प्रदेशभर के न्यायिक कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया और धरने पर बैठ गए। आखिर पुलिस ने जज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच बगरू एसीपी अनिल शर्मा को सौंपी गई है।
रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़

काल्यो कूद पड्यो मेला में… और पति के साथ नाचने लगी प्रियंका गांधी, देखें वायरल वीडियो

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News