छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लखनऊ में किया कांग्रेस सदस्यता अभियान का आगाज़, कहा एक बार दीजिए कांग्रेस को मौका | chhattisgarh CM Bhupesh baghel started membership campaign in lucknow | Patrika News

56

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लखनऊ में किया कांग्रेस सदस्यता अभियान का आगाज़, कहा एक बार दीजिए कांग्रेस को मौका | chhattisgarh CM Bhupesh baghel started membership campaign in lucknow | Patrika News


लखनऊ. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एंव उत्तर प्रदेश चुनाव की कमान संभाल रहे भूपेश बघेल ने 26 नवम्बर 2021 संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ‘‘सदस्यता महाअभियान’’ की शुरूआत करायी।

इस अवसर पर मंच पर आसीन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी अनगिनत नेताओं को जेल यातनायें, शहादत, फाँसी पर चढ़ने और लाखों कार्यकर्ताओं के जेल जाने के बाद मिली। लेकिन यह आजादी अधूरी रहती अगर हमें संविधान न मिलता। यह संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है। सपने देखने का, सपने को सकार करने का अधिकार देता है। जिस पार्टी में महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, जैसे नेता जिन्होंने आजादी दिलाई एवं संविधान लिखने के लिए भीमराव अम्बेडकर जी को मौका दिया, रहें हों, उस कांग्रेस पार्टी का सदस्य होने पर मुझे गर्व है।

बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने वादा नहीं, संकल्प नहीं बल्कि प्रतिज्ञा की है कि जो काम छत्तीसगढ़ में हुआ है, वो उत्तर प्रदेश में भी होगा एक बार कांग्रेस को मौका दीजिए। इस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइये। प्रदेश वासियों को कांग्रेस अधिकार संपन्न बनाने का कार्य करेगी। किसानों को, युवाओं को, बेरोजगारों को, महिलाओं को, अनुसूचित जाति/जनजाति, सबके लिए योजनाएं एवं कार्यक्रम बनाया है और सबके विकास के लिए प्रतिज्ञा ली है और कांग्रेस सबके लिए कार्य करेगी। कांग्रेस ही मात्र एक ऐसी पार्टी जो सबको अधिकार संपन्न बनाती है, सबके लिए सोचती है ना केवल सोचती बल्कि योजनायें बनाती हैं और क्रियान्वित भी करती है।

संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी है। हमारा लक्ष्य है, उत्तर प्रदेश में अगले 15 दिनों में एक करोड़ सदस्य बनाने का, जिसे हम पूरा करेंगे। कांग्रेस ने हमेशा देश के हित में कार्य किया है। पार्टी हित से ऊपर उठकर, देश हित में हमारी पार्टी के नेताओं ने देश की एकता और अखण्ता के लिए अपना खून बहाया है। यहां तक अपना बलिदान भी दिया है।

बघेल ने आगे कहा कि संविधान ही देशवासियों को एकजुट रखता है। अलग-अलग जाति या धर्म के लोग हों, अमीर या गरीब हों, सबको बराबरी का अधिकार हमारा संविधान देता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बढ़िया संविधान है। आज उस संविधान जो हमे सारे अधिकार देता है को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जितनी भी संस्थाएं हमें सरक्षण देतीं हैं, उन्हें कमजोर करने की कोशिश हो रही है। ऐसे संविधान की और देश की एकता और अखण्ता को बचाये रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। जब देश आजाद हुआ, भारत में सुई तक नहीं बनती थी। सुई से लेकर राकेट बनाने तक का कार्य कांग्रेस ने किया। और यह पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है? कांग्रेस ने सब कुछ दिया है। जो लड़ाने का, बरगलाने का काम कर रहें हैं, उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News