छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ…तस्वीरों में देखिए: प्रयागराज के घाटों पर लाखों की भीड़, अखंड ज्योति के साथ घाटों पर पहुंचे – Prayagraj (Allahabad) News h3>
रविवार को प्रयागराज के संगम, अरैल, बलुआ घाट, फाफामऊ समेत शहर के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
.
भोर से ही महिलाएं और परिवारजन सर पर पूजा की डालियाँ व टोकरी लिए घाटों की ओर रवाना होते नजर आए। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर अखंड ज्योति के साथ घाटों पर पहुंच कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर “छठ मइया के जयकारे” और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूरे शहर में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतज़ाम किए गए थे। नगर निगम और प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था, रोशनी और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की गई।
संध्या के समय घाटों पर दीपों की पंक्तियों और रंगीन सजावट से नज़ारा अद्भुत हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।
तस्वीरों में देखिए….
प्रयागराज के संगम घाट पर व्रती महिलाओं द्वारा किया गया पूजा।
लोग सर पर डाल लेकर घाट पर पहुंचे।
परिवार संग लोगों ने घाट पर किया पूजा ।
महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को दिया अर्घ ।
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने फल का डाल लेकर पहुंचे घाट पर।
महिलाओं ने विधि विधान से किया घाट पर पूजा।
लोगों में दिखा उत्साह , सेल्फी और विडियो लेती महिलाएं।
नन्द गोपाल नंदी ने महिलाओं परिवार संग पहुंचे घाट पर।
अखंड ज्योति लेकर घाट पर पहुंची महिलाएं, विधि विधान से किया पूजा।
घर के पुरुष सर पर डाल लेकर पहुंचे घाट पर।
पूरे परिवार संग लोगों ने छठ मैया का गीत गाया,दिखा लोगों ने उत्साह।
शहर की पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता ने महिलाओं संग बलुआ घाट पर किया पूजन।
लाखों की भीड़ प्रयागराज के घाटों पर जुटी।
पानी में खड़े होकर सूर्य को दिया अर्घ।
36 घंटे का निराजल व्रत रखने के बाद घाटों पर सूर्य का पूजा करने पहुंची महिलाएं ।
घाट पर भव्यता अद्भुत थी, पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया ।
पूरे परिवार संग लोगों ने मिलकर किया पूजन ।
देर शाम तक घाट पर जगमग रहा।
लाखों की भीड़ संगम घाट पर पहुंच कर संध्या अर्घ किया।




