Advertising
Home Top stories चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम जाते हुए...
Advertising
<

चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम जाते हुए गाड़ी घेरी; सवा महीने पहले शादी, पिता इंस्पेक्टर रहे; लॉरेंस-गोल्डी संग फोटो वायरल – Chandigarh News

0
चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या:  जिम जाते हुए गाड़ी घेरी; सवा महीने पहले शादी, पिता इंस्पेक्टर रहे; लॉरेंस-गोल्डी संग फोटो वायरल – Chandigarh News

चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम जाते हुए गाड़ी घेरी; सवा महीने पहले शादी, पिता इंस्पेक्टर रहे; लॉरेंस-गोल्डी संग फोटो वायरल – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पैरी की कार में लगी गोलियों के निशान और उसकी जांच करते पुलिसकर्मी। इनसेट में मृतक पैरी की फोटो।

चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम टिंबर मार्केट में 3 बदमाशों ने कार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसकी कार का पीछा किया। इसके बाद उसे घेरकर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं। सारी गोलियां युवक के शरीर पर लगीं।

.

इसके बाद बदमाश क्रेटा कार में वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी।

वारदात की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही मोहाली और पंचकूला से सटी चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में नाकाबंदी कर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मरने वाले युवक के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। कत्ल के बाद पैरी की कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो वायरल हो गईं। उस पर पहले से भी केस दर्ज हैं।

Advertising

चर्चा है कि बंबीहा गैंग के शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हांलाकि फिलहाल अधिकारी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम, इसी सफेद रंग की किया कार में इंद्रप्रीत पैरी सवार था। पुलिस ने गोलियों के खोल के निशान को मार्क किया है।

कैसे हुई वारदात, 4 पॉइंट में जानिए…

  • किया कार में जा रहा था पैरी: चंडीगढ़ पुलिस की जांच के मुताबिक इंद्रप्रीत पैरी अपनी किया कार (KIA) में सवार होकर सेक्टर 26 के जिम में जा रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह सेक्टर 26 में टिंबर मार्केट के नजदीक पहुंचा। इस दौरान एक क्रेटा गाड़ी उसका पीछा कर रही थी।
  • ओवरटेक कर गाड़ी रोकी, ताबड़तोड़ फायरिंग की: पुलिस के मुताबिक पंजाब नंबर की क्रेटा गाड़ी में 3-4 बदमाश सवार थे। उन्होंने पैरी को ओवरटेक किया और उसके आगे अपनी क्रेटा गाड़ी अड़ा दी। इसके बाद उसमें से बदमाश नीचे उतरे और पैरी को टारगेट करते हुए पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
  • 5 गोलियां लगीं, छाती में गोली लगते ही लुढ़का: पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने कुल 5 गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक सभी 5 गोलियां पैरी को लगीं। जिनमें से एक गोली छाती में लगी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह कार में लुढ़क गया। बदमाश समझ गए कि अब वह बच नहीं पाएगा। सूत्रों के अनुसार, इंद्रप्रीत के शरीर में एक 9 एमएम की गोली मिली है।
  • क्रेटा गाड़ी में बैठकर फरार हुए बदमाश: पुलिस जांच के मुताबिक वारदात के बाद बदमाश क्रेटा कार में ही बैठकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। PCR की गाड़ी ने उसे तुरंत PGI में भर्ती कराया। इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही SSP कंवरदीप कौर पुलिस टीम के साथ टिंबर मार्केट पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंद्रप्रीत पैरी की छाती में दिख रहा गोली का निशान, इसी से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

कौन है इंद्रप्रीत पैरी, जिसकी हत्या हुई..

  • PU इलेक्शन में एक्टिव रहता, 12 केस दर्ज: चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक इंद्रपीत पैरी चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में रहता है। उसने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। वह पंजाब यूनिवर्सिटी (PU), चंडीगढ़ के इलेक्शन में भी बहुत एक्टिव रहता था। पुलिस को ये भी पता चला है कि उसका खुद का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड था। उसके खिलाफ 12 केस दर्ज हैं। ये सभी केस अदालतों में अंडरट्रायल हैं। इनमें जमानत पर बाहर आया हुआ था।
  • पिता इंस्पेक्टर रहे, एक महीने पहले शादी: पुलिस के मुताबिक पैरी के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे, अब वह रिटायर हो चुके हैं। उसका एक बड़ा भाई है, वह भी पंजाब पुलिस में ASI है। इसके अलावा उसकी करीब सवा महीने पहले 19 अक्टूबर को ही शादी हुई थी। उसकी शादी में राजनीतिक और उद्योग जगत से जुड़े शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इस शादी की शहर में खूब चर्चा भी थी। पैरी अपने भाई, माता-पिता और पत्नी के साथ एक ही घर में रहते थे।

वारदात के बाद मौके पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस।

लॉरेंस-गोल्डी के साथ फोटो सामने आईं, गैंगवार का शक जैसे ही इंद्रप्रीत पैरी को गोलियां मारने की खबर सामने आई तो उसकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो सामने आ गईं। इनमें वह लॉरेंस और गोल्डी के साथ फ्रेंडली अंदाज में खड़ा दिखाई दे रहा है। यह फोटो कॉलेज टाइम की मानी जा रही हैं, तब लॉरेंस और गोल्डी भी यहीं पढ़ाई करते थे। पुलिस को शक है कि पैरी उसके बाद भी लॉरेंस गैंग से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में उसकी पंजाब के बंबीहा ग्रुप से रंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

इंद्रप्रीत (लेफ्ट साइड) में लॉरेंस बिश्नोई (सफेद कुर्ते-पायजामे में) और गोल्डी बराड़ (सबसे दाएं) के साथ नजर आ रहा है। – फाइल फोटो

SSP बोलीं- हमलावर जल्द पकड़ेंगे चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए CCTV में जांच की जा रही है। पूरे शहर में टीमें तैनात कर दी गई हैं। जांच के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंद्रप्रीत SOPU का नेता रहा है। वह आल कॉलेज चेयरमैन का इलेक्शन भी लड़ चुका है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising