घटे भाव पर सोया तेल में लेवाली, बढ़ सकती है कीमतें | Levy in soya oil at reduced prices, prices may increas | Patrika News

81

घटे भाव पर सोया तेल में लेवाली, बढ़ सकती है कीमतें | Levy in soya oil at reduced prices, prices may increas | Patrika News

इंडोनेशिया कर सकता है बायोडीजल में पाम ऑयल मिक्स को 30 प्रतिशत बढ़ाकर 35 प्रतिशत

इंदौर

Published: June 30, 2022 06:13:17 pm

इंदौर. नीचे दामों पर अच्छी मांग निकलने के कारण सोया तेल के दामों को सपोर्ट मिला है। दूसरी ओर इंडोनेशिया द्वारा बायोडीजल मैंडेट को बढ़ाने की खबर से मलेशिाय पाम ऑयल फ्यूचर्स में हल्की तेजी रही, लेकिन कमजोर निर्यात के कराण वायदा ने अक्टूबर 2008 के बाद से अपनी बड़ी मासिक गिरावट दर्ज की। घटते शिपमेंट और बढ़ते उत्पादन की चिंताओं से इस महीने केएलसी में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए बैंचमार्क पाम ऑयल कॉन्ट्रेक्ट 9 रिंगित या 0.18 प्रतिशत बढक़र 4912 रिंगित प्रति टन पर बंद हुआ। सूत्रों का कहना है कि इंडोनेशिया अपने बायोडीजल में पाम ऑयल मिक्स को 30 प्रतिशत बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि अधिकारी निर्यात में मंदी के बाद किसान से पाम फलों की खरीद को प्रोत्साहित करने के तरीकों की तलाश कर रहे है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1590 से 1610, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1350 से 1355, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1325 से 1330, मुंबई सोया रिफाइंड 1350, मुंबई पाम तेल 1280, इंदौर पाम 1330, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 1430 रुपए।
तिलहन : सरसों 6100 से 6200, रायड़ा 6000 से 6100, सोयाबीन 6000 से 6340 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 50500 से 52300 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6650, महाकाली 6500, प्रेस्टीज 6475, कास्ता 6350, रुचि 6475, धानुका 6550, एमएस नीमच 6450, पचोर 6500, प्रकाश 6600, सिवनी 6400 व एवी 6450 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2100, देवास 2100, उज्जैन 2100, खंडवा 2075, बुरहानपुर 2075, अकोला 3050 रुपए।
अनाज मंडी..
मसूर बिकी 7000 रुपए क्विंटल
इंदौर. मसूर के भाव बढक़र 7000 रुपए क्विंटल बोले गए। बताया जा रहा है कि आयातक मसूर के भाव बढ़ाने में लगे हुए है। कनाडा से 54 हजार टन से ज्याद आयातित मसूर आ रही है। एक वैसल जो कि लगभग 28000 टन कनाडा से लाल मसूर लेकर आ रहा है है। इसके 7 जुलाई 2022 को हाजीरा बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 27861 टन कनाडा से लाल मसूर लेकर आया वैसल मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच गया है। जुलाई में देसी मसूर की आवक कम होने की आशंका है। नाफेड पुराने चने की निविदा के माध्यम से कई राज्यों में बिकवाली कर रही है, जिस कारण मिलर्स जरुरत पूर्ति ही चने की खरीदी कर रहे है।
दलहन- चना 4700 से 4750, विशाल 4500 से 4600, मसूर 7000, मूंग 5900 से 6000, एवरेज 5000 से 5600, तुवर सफेद नई 6450 से 6600, कर्नाटक 6600 से 6700, निमाड़ी 5300 से 6000, उड़द 6800 से 7500, मीडियम 5500 से 6500, नया गर्मी का उड़द 6900 से 7300, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 5800 से 5900, मीडियम 6000 से 6100, बोल्ड 6200 से 6300, मसूर दाल मीडियम 8000 से 8100, बोल्ड 8200 से 8300, तुवर दाल सवा नंबर 8100 से 8200, फूल 8300 से 8400, बेस्ट तुवर दाल 8500 से 8700, नई बेस्ट 9000 से 9700, मूंग दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, मूंग मोगर 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8800, उड़द दाल मीडियम 8900 से 9000, बोल्ड 9100 से 9200, उड़द मोगर 9500 से 9600, बोल्ड 9700 से 9800 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 10500, (44-46) 10300, (58-60) 10100, (60-62) 8800 रुपए।

घटे भाव पर सोया तेल में लेवाली, बढ़ सकती है कीमतें

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News