Advertising
Home Breaking News Hindi गौतमबुद्ध नगरः कोरोना के इलाज में ज्यादा वसूली करने वाले अस्पतालों पर...
Advertising
<

गौतमबुद्ध नगरः कोरोना के इलाज में ज्यादा वसूली करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज, ब्याज समेत वापस करनी होगी रकम

110
गौतमबुद्ध नगरः कोरोना के इलाज में ज्यादा वसूली करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज, ब्याज समेत वापस करनी होगी रकम


कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा इलाज में सरकार की ओर से निर्धारित की गई दरों से अधिक वसूल करने वाले अस्पतालों से ब्याज सहित धनराशि परिजन व मरीजों को वापस कराई जाएगी. जिला अधिकारी ने जनपद के आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 की ऑनलाइन बैठक के दौरान निर्देश दिया.

Zअस्पतालों पर हो रही कार्रवाई

जिला अधिकारी सुहास एल वाई जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने और कोरोना संक्रमित मरीजों को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं. जिला अधिकारी की ओर से कोरोना को लेकर आज आरडब्लूए के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है. 

Zअस्पतालों की शिकायत के लिए शुरू किया व्हाट्सएप नंबर

उन्होंने दोनों बैठकों में स्पष्ट रूप से कहा है कि जनपद में कोरोना को लेकर जिन प्राइवेट अस्पतालों ने सरकार की ओर से निर्धारित की गई दरों से अधिक वसूली की है उनके खिलाफ जिला प्रशासन शक्ति के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करेगा. इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर भी शुरू किया गया था. संबंधित नंबर पर जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनके संबंध में जिलाधिकारी ने आज दोनों मीटिंग में स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिन प्राइवेट अस्पतालों ने कोरोना को लेकर अच्छी कार्यवाही की गई है उनकी जिला प्रशासन ह्रदय से सराहना करता है.

Zनिर्धारित दरों से ज्यादा वसूलने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज

Advertising

इसके अलावा जिन अस्पतालों में सरकार की ओर से निर्धारित की गई दरों से अधिक कोरोना इलाज में धनराशि वसूल की गई है और उसके संबंध में मरीजों की जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनके संबंध में जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए ब्याज सहित सभी मरीजों को धनराशि वापस करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगा.

वहीं जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गहनता के साथ जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी के द्वारा जानबूझकर इस प्रकार की गलती की गई है ऐसे अस्पतालों के विरूद्ध कोविड-19 अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कर वसूली की कार्रवाई भी की जाए.

Zइसे भी पढ़ेंः
Twitter का बयान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश, देश का कानून मानना ही होगा- केंद्र

Zचक्रवात यास: ममता बनर्जी बोलीं- तबाही की समीक्षा के लिए पीएम मोदी के साथ बैठक करूंगी

Advertising