गुरु पूर्णिमा पर संस्कारधानी में जगह-जगह हुए कार्यक्रम | Guru purnima Par poojan in Jabalpur | Patrika News

204
गुरु पूर्णिमा पर संस्कारधानी में जगह-जगह हुए कार्यक्रम | Guru purnima Par poojan in Jabalpur | Patrika News

गुरु पूर्णिमा पर संस्कारधानी में जगह-जगह हुए कार्यक्रम | Guru purnima Par poojan in Jabalpur | Patrika News

आश्रम व मंदिरों में शिष्यों ने गुरु चरणों में नवाया शीश, पूजन कर लिया आशीर्वाद

जबलपुर। दिनभर तेज उमस और शाम को हुई रिमझिम बारिश के बीच गुरु पूर्णिमा पर संस्कारधानी ने गुरु के श्रीचरणों की वंदना की। गुरुधामों ओर मंदिरों में सुबह से ही शिष्यों की कतार लग गई थी। इसके अलावा साईं मंदिर, शिवालय, हनुमान मंदिरों, सहित नर्मदा तटों पर श्रद्घालुओं ने विशेष पूजन-अर्चन किया। ग्वारीघाट, तिलवारा घाट, सिद्घघाट सहित अन्य तीर्थ क्षेत्रों में गुरुजनों के आश्रमों में देर रात तक शिष्यों और भक्तों की भीड़ रही।
शहर के मंदिरों में भी सुबह से देर शाम तक विविध आयोजन हुए। मंदिरों में पूजन के बाद भंडारे का भी आयेाजन किया गया। शास्त्रीब्रिज स्थित नरसिंह मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वामी नरङ्क्षसह दास का पूजन हुआ। श्री सिद्ध शक्तिपीठ काली धाम ग्वारीघाट भिठौली में पीठाधीश्वर महंत डॉ. स्वामी राधेचैतन्य की उपस्थिति में संस्थापक दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती का पूजन-अर्चन और भंडारे का आयोजन किया गया।
यहां भी हुए आयोजन
हनुमान मंदिर : स्नेह नगर स्थित हनुमान मंदिर में जगतगुरु रामभद्राचार्य और स्वामी राघव देवाचार्य का पूजन-अर्चन हुआ।
रामनगर दुर्गा मंदिर : रामनगर दुर्गा मंदिर में आचार्य अनिल तिवारी के सानिध्य में गुरु पूजन हुआ। भक्तों ने पादुका पूजन किया। इस अवसर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। श्री वनवासी चेतना आश्रम ब्रह्मर्षि मिशन समिति ग्वारीघाट में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, साध्वी मैत्री दीदी के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ, गुरुदेव का पादुका पूजन व भंडारा हुआ।
गुप्तेश्वर पीठ : श्री गुप्तेश्वर पीठ में स्वामी मुकुंद दास का पूजन-अर्चन सुबह सात बजे से रात्रि तक किया गया। श्री भकित धाम ग्वारीघाट में स्वामी अशोक आनंद के सानिध्य में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूजन-अर्चन किया गया। सूपाताल स्थित हनुमान मंदिर में बाबा विश्वनाथ पुरी के सानिध्य में गुरु का पूजन-अर्चन किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर : गायत्री शकितपीठ मनमोहन नगर में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान हुए गोलोक धाम सिद्ध पीठ अवधपुरी ग्वारीघाट में सुबह 9 बजे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पादुका पूजन किया गया।सिद्धघाट दादा दरबार में स्वामी पगलानंद के सान्निध्य में सुबह 5 बजे से दादा धूनीवाले की पालकी फेरी, गुरु पूजन व भंडारा का आयोजन हुआ। भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ सुदर्शन भवन प्रेम सागर में दोपहर 12 बजे महर्षि सुदर्शन का पूजन किया गया।जय मातेश्वरी भक्त परिवार की ओर से गुरु का पूजन किया गया।
सिद्ध गणेश मंदिर ग्वारीघाट : सिद्ध गणेश मंदिर में संस्थापक बह्मर्षि स्वामी राम बहादुर का पादुका पूजन हुआ। सायंकाल पूजन, गुरु दीक्षा हुई। ज्योतिष साधना केंद्र सरस्वती कॉलोनी में पं. वासुदेव शास्त्री के निवास पर सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु पूजन किया गया। काली पुत्र आश्रम ग्वारीघाट में काली पुत्र महाराज का पूजन-अर्चन किया। विजय नगर स्थित कचनार क्लब में योग साधकों ने योग गुरु कमलेश चढ़ार व सुंदर लाल गुप्ता का सम्मान किया। अखिल भारतीय सुदर्शन समाज की ओर से नर्मदा तट पर महर्षि सुदर्शन के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मलिक, विनोद डागेआदि मौजूद थे। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाआरती की। महा आरती के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. आदर्श मुनि त्रिवेदी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर गुरु पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।

आश्रम व मंदिरों में शिष्यों ने गुरु चरणों में नवाया शीश, पूजन कर लिया आशीर्वाद



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News