गुरुद्वारे उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पकड़ा: निहंगों ने माफी मंगाई; दिल्ली में सिख छात्र से विवाद के बाद वीडियो बनाया, गालियां भी दी – Amritsar News h3>
युवक ने निहंगों के सामने माफी मांगी।
गुरुद्वारों को बम से उड़ाने की धमकी और अभद्र भाषा बोलने वाले युवक को निहंगों ने पकड़ लिया। उसे निहंगों ने दिल्ली में पकड़ा। इसके बाद दिल्ली के नरेला स्थित गुरुद्वारे में ले जाकर उससे माफी मंगवाई। युवक ने कहा कि उसके मन में किसी भी धर्म के प्रति कोई नफर
.
युवक का उसके साथ पढ़ने वाले सिख छात्र से विवाद था। करीब 6 दिन पहले इंस्टाग्राम पर युवक ने वीडियो डाला था। यह वीडियो निहंगों के पास पहुंचा। 2 दिन पहले दिल्ली के रहने वाले निहंग जसविंदर सिंह ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला और लिखा कि इसका एड्रेस बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। रविवार को निहंग युवक तक पहुंच गए।
युवक ने धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।
युवक बोला- किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं
इस दौरान युवक ने मांफी मागी और कहा कि उसने जो कुछ भी कहा था, वह गलत था और इसके लिए वह खेद व्यक्त करता है। उसके मन या दिल में किसी भी धर्म के प्रति कोई नफरत नहीं है। उसने कहा कि वह इस समय गुरुद्वारे में खड़ा है और यदि उसके मुंह से जाने-अनजाने में कोई अपशब्द निकल गए हों, तो वह उसके लिए तहे दिल से माफी मांगता है। वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।
माफी के दौरान युवक ने गुरुद्वारे में माथा भी टेका।
युवक ने ये बातें क्यों कहीं? पढ़िए पूरी कहानी
- नोएडा में पढ़ाई करता है युवक: निहंग सिंह जसविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली के नरेला स्थित गुरुद्वारे में युवक से माफी मांगवाई गई है। उन्होंने कहा कि यह युवक नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है और वहीं का रहने वाला है।
- क्लास में पढ़ने वाले सिख छात्र से विवाद: जसविंदर सिंह ने कहा कि यह विवाद कॉलेज में पढ़ने वाले एक सिख छात्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच विवाद की शुरुआत पहले सेमेस्टर के दौरान हुई थी। यह युवक अपनी कक्षा में पढ़ने वाले सिख छात्र को शुरुआत से ही लस्सी-लस्सी कहकर चिढ़ाता था। यह मामला पहले सेमेस्टर से ही चलता आ रहा था।
- गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी दी: उन्होंने कहा कि समय के साथ यह विवाद लगातार बढ़ता गया। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर उस सिख छात्र के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। इस दौरान गुरुद्वारे को बम से उड़ाने जैसी धमकी भी दी गई।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
निहंग की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश, गुरदासपुर में 2 पक्षों में 15 राउंड फायरिंग
गुरदासपुर के बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। चश्मदीदों के अनुसार, पहले फॉर्च्यूनर सवार एक युवक ने पिस्तौल निकालकर 2 से 3 फायर किए। पढ़ें पूरी खबर…




