Advertising
Home Top stories गुरप्रीत घुग्गी–लव गिल विवाद पर फ्रेशी कैनेडियन का तंज: कहा-24 घंटे...
Advertising
<

गुरप्रीत घुग्गी–लव गिल विवाद पर फ्रेशी कैनेडियन का तंज: कहा-24 घंटे में पूरा सच आ जाएगा सामने, आलोचकों को मिलेगा करारा जवाब – Amritsar News

0
गुरप्रीत घुग्गी–लव गिल विवाद पर फ्रेशी कैनेडियन का तंज:  कहा-24 घंटे में पूरा सच आ जाएगा सामने, आलोचकों को मिलेगा करारा जवाब – Amritsar News

गुरप्रीत घुग्गी–लव गिल विवाद पर फ्रेशी कैनेडियन का तंज: कहा-24 घंटे में पूरा सच आ जाएगा सामने, आलोचकों को मिलेगा करारा जवाब – Amritsar News


गुरप्रीत घुग्गी व लव गिल वाले मामले में, फ्रेशी कैनेडियन ने 24 घंटे का समय दिया और कहा कि 24 घंटे ठहरो। जो लोग गालियां निकाल रहे हैं, उन्हें सभी को जवाब मिल जाएगा, हमें बोलने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन लोगों पर भी तंज कसा गया, जिन्होंने इंट्रो देखकर अपना रुख बदल लिया। जो पहले एक तरफ थे और अब दूसरी तरफ हो गए हैं, फ्रेशी कैनेडियन बोला उन्हें भी जवाब मिलेगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों यह दावा किया गया था कि एक्ट्रेस और गुरप्रीत घुग्गी के बीच निजी संबंध थे, जिसके चलते एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गई थी। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि मामले को दबाने के लिए गुरप्रीत घुग्गी ने 5 करोड़ रुपए का समझौता किया था। इसी बीच, फ्रेशी कैनेडियन ने 24 घंटे का समय दिया और कहा कि 24 घंटे ठहरो।बता दें कि कल अपने सोशल मीडिया पर घुग्गी ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और आरोपों को बेबुनियाद बताया था। कल गुरप्रीत घुग्गी ने जो कहा, उसकी अहम बातें– बेबुनियाद और घटिया बातें फैला रहे: गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा था कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसी बातें कर रहे हैं जिन्हें ठीक शब्दों में बयान करना भी मुश्किल है। मैं बस इतना कहूंगा कि कुछ लोग बेबुनियाद और घटिया बातें फैला रहे हैं। कई समझदार लोग ऐसे होते हैं जो इन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग उन्हें देखने लगते हैं और कभी-कभी उसमें शामिल भी हो जाते हैं। अब तक चुप था, लेकिन अब बोलना जरूरी लगा: मुझे कई समझदार लोगों ने सलाह दी कि आजकल के युवा सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं, इसलिए प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। मैं अब तक चुप था। लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ने लगी तो लगा कि अब बोलना जरूरी है। कीचड़ उछालने वालों के पीछे भागना बेकार: आज का सोशल मीडिया ऐसा हो गया है जैसे आप सड़क पर चल रहे हों और कोई व्यक्ति तेज गाड़ी चलाते हुए आप पर कीचड़ उछालकर निकल जाए। अब आप उसके पीछे भागकर क्या करेंगे? वह रुकने वाला नहीं है। समझदार व्यक्ति यही सोचता है कि घर जाकर खुद को साफ कर लेगा। गंदगी हाथ से साफ करेंगे तो हाथ भी गंदे होंगे: कई लोगों ने पूछा कि मैं सफाई क्यों नहीं दे रहा। इसका जवाब यह है कि जैसे अगर पैर में गंदगी लग जाए तो कोई उसे हाथ से साफ नहीं करता, क्योंकि फिर हाथ भी गंदा हो जाएगा। इसलिए मैंने चुप रहना ही सही समझा। मजाक में मर्यादा पार की, फिर मानी गलती: मुझे दुख तब हुआ जब कुछ लोगों ने विदेश से एक पोस्ट डालकर बात को गलत दिशा दे दी। मजाक के नाम पर उन्होंने मर्यादा पार कर दी और किसी के चरित्र पर सवाल उठाने लगे। बाद में जब उनसे बात हुई तो उन्होंने माना कि उन्होंने सुनी-सुनाई बातों पर यह सब किया और उनके पास कोई प्रमाण नहीं था। उन्होंने अपनी गलती भी स्वीकार की, इसलिए मैं उन्हें दोष नहीं देता। लेकिन दुख उन लोगों पर हुआ जिन्होंने यह अफवाहें शुरू कीं। साजिश के तहत ट्रोलिंग, लेकिन मैं नहीं टूटा: मैंने इसकी जांच की तो पता चला कि कुछ लोग पैसे देकर झूठी और अपमानजनक पोस्ट्स को फैलवा रहे थे। यह सब एक सोची-समझी साजिश की तरह किया गया। इसका असर मेरे परिवार पर भी पड़ा। लेकिन मैं नहीं टूटा। समाज में ऐसे लोग भी होते हैं जो किसी की परेशानी में मदद करने के बजाय उसका फायदा उठाते हैं। वही सोच यहां भी देखने को मिली। साइबर क्राइम में शिकायत, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे: हमने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में कर दी है और पुलिस इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम अदालत का भी सहारा लेंगे। मुझे अपने 35-40 साल के करियर पर पूरा भरोसा है। कुछ लोग गलत बातें फैलाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग मेरे साथ खड़े हैं। अगर आज भी मुझे खुद अपनी छवि बचानी पड़े, तो इसका मतलब है कि मैंने जीवन में कुछ हासिल ही नहीं किया। नाम जुड़ने वाली लड़की की चिंता: सबसे ज्यादा चिंता मुझे उस लड़की की है जिसका नाम इसमें जोड़ा गया। उसकी मानसिक स्थिति क्या होगी, यह सोचकर दुख होता है। अगर उसके साथ कुछ गलत हो जाता, तो यही लोग बाद में सहानुभूति जताते। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि और पैसों के लिए किसी की इज्जत से खेलना बहुत गलत है। आज आप किसी और के साथ कर रहे हैं, कल आपके साथ भी हो सकता है। छोटी हरकतें मेरा सम्मान नहीं छीन सकतीं: अंत में, मैं यही कहना चाहता हूं कि जो लोग मेरे लिए चिंतित हैं, वे चिंता न करें। सब ठीक है। ऐसी छोटी हरकतें मेरा सम्मान नहीं छीन सकतीं। मेरा परिवार, मेरे दोस्त और मेरे चाहने वाले हमेशा मेरे साथ हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising