गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से किया मां को विदा श्रद्धा से मां सरस्वती की हुई पूजा, नम आंखों से किया विदा

16
गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से किया मां को विदा
श्रद्धा से मां सरस्वती की हुई पूजा, नम आंखों से किया विदा

गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से किया मां को विदा
श्रद्धा से मां सरस्वती की हुई पूजा, नम आंखों से किया विदा


l

गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से किया मां को विदा

श्रद्धा से मां सरस्वती की हुई

प्रतिमा विसर्जन के लिए नदियों व तालाबों के पास उमड़ी भीड़

गुरुवार को श्रद्धा के साथ जिले में हुई मां शारदे की पूजा

फोटो:

पूजा01-बिहारशरीफ के पहाड़पुर मोहल्ले के कैम्ब्रीज स्कूल में गुरुवार को पूजा करते निदेशक व अन्य।

पूजा02-हिलसा के सरदार पटेल हाईस्कूल में गुरुवार को मां शारदे की अराधना करते लोग।

पूजा03-बिहारशरीफ के मणिराम अखाड़ा तालाब के पास शुक्रवार को प्रतिमा विजर्सन करते लोग।

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम।

जिलेभर में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ लोगों ने नम आंखों से मां शारदे की प्रतिमा का विजर्सन किया गया। नदियों व तालाबों के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। विजर्सन जुलूस में युवा व बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते रहें। कई स्थानों पर महिलाएं भी जुलूस में शामिल हुईं।

इससे पहले गुरुवार को जिले के सभी शैक्षणिक व अन्य संस्थानों में भक्ति भाव से विद्या की देवी की पूजा हुई। कई स्थानों पर पंडाल का निर्माण किया गया। प्रतिमा स्थापित कर छात्रों ने ज्ञान का आर्शीवाद मांगा। गुरुवार की सुबह गणतंत्र दिवस तो दोपहर बाद पूजा की धूम मची रही।

बिहारशरीफ में स्थापित हुईं सैकड़ों प्रतिमाएं:

शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यादायिनी की पूजा की गयी। स्कूलों के अलावा शहर के सैकड़ों स्थानों पर छात्रों व युवाओं ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। शिवपुरी मोहल्ले में स्टार स्टूडेंट क्लब के ईं. गुंजन कुमार, अविनाश पांडेय, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन आदि ने भक्तिभाव से पूजा की। पहाड़पुर मोहल्ले व सिलाव के कैम्ब्रीज स्कूल में पूजा के बाद छात्रों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर निदेशक अरविंद कुमार, अनिमा सिंह, विकास मैत्री आदि मौजूद थे।

हिलसा में रहा उत्सवी माहौल:

हिलसा में सरस्वती पूजा के मौके पर उत्सव का माहौल रहा। 19 साल बाद ऐसा संयोग हुआ कि गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा एक ही दिन हुई। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में दिनभर चहल-पहल रही। भक्ति गीत गूंजते रहें। शहर के सरदार पटेल हाई स्कूल, कृष्णा सुदर्शन पब्लिक स्कूल, गोल्डन किड्जी स्कूल, एसयू कॉलेज, राम बाबू हाई स्कूल के साथ बिहारी रोड, सैदनपुर, राममूर्ति नगर, कौटिल्य नगर आदि स्थानों पर पूजा-अर्चना की गयी।

अन्य प्रखंडों में भी धूमधाम से हुई पूजा:

करायपरसुराय में बसंत पंचमी के मौके पर उल्लास का वातावरण रहा। शैक्षणिक संस्थानों के अलावा पूजा समितियों ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। कोरोना के बाद छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। शुक्रवार को उत्सवी माहौल में विसर्जन किया गया।

एकंगरसराय के स्टेशन रोड में रॉक स्टार युवा क्लब ने भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की। निखिल कुमार, उमेश प्रसाद, सूरज कुमार, डॉ. विरेन्द्र प्रसाद, मोनू कुमार, आदित्य कुमार, मन्ना पांडेय ने इसमें सहयोग किया। इसके अलावा, तेल्हाड़ा, एकंगरडीह, अतरामचक, निश्चलगंज, रामभवन आदि स्थानों पर भी श्रद्धा के साथ पूजा की गयी।

चंडी में कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गयी। ज्ञानोदय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नाटक, गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। शुक्रवार को प्रतिमा विजर्सन के दौरान प्रखंड में उत्साह बना रहा।

बिन्द प्रखंड वर दे वीणा वादिनी के जयघोष से गूंज उठा। चौक-चौराहों पर प्रतिमा स्थापित की गयी। सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों ने अबीर-गुलाल लगाकर खुशी प्रकट की। कुशहर गांव के मंदिर में 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्व मुखिया योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कीर्तन से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

थरथरी में पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की गयी। सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूल में उत्सवी माहौल रहा। कई पूजा समितियों ने भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे का अबीर गुलाल लगाये।

नूरसराय के सरदार बिगहा मध्य विद्यालय, द विश्वा, अल्फा इंटरनेशनल स्कूल, ट्रीविया कॉन्सेप्ट स्कूल, ट्रीविया गुरुकुल में धूमधाम से पूजा की गयी। चौर बिगहा में परविंदर इंटरप्राइजेज के अरविन्द कुमार सिन्हा ने सरस्वती पूजा की बधाई दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News