गया में पीएम मुद्रा के 10633 लोगों में बांटे 13010 लाख रुपए

9
गया में पीएम मुद्रा के 10633 लोगों में बांटे 13010 लाख रुपए

गया में पीएम मुद्रा के 10633 लोगों में बांटे 13010 लाख रुपए


ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बांटे गए लोन की स्थिति गया जिले में बेहतर है। पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2022-23 का ग्राफ बढ़िया है। हालांकि देश के कई प्रमुख प्रदेशों की तुलना में गया में पुरुषों के खाते में मुद्रा लोन के रुपए दिए गए। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों ने व्यवसाय के लिए लोन लिए हैं। सबसे ज्यादा एसबीआई व पीएनबी बैंक ने मुद्रा लोन बांटे हैं। 10 हजार से लेकर 10 लाख से अधिक की राशि एक जरूरतमंद को दी गई है। गया में विभिन्न बैंकों ने 10633 लोगों में पीएम मुद्रा के 13010 लाख रुपए बांटे हैं। इसमें 12 हजार 353 पुरुष तो महज 657 महिलाओं ने लोन लिया है।

सबसे ज्यादा खाता ‘किशोर लोन के लिए

अग्रणी बैंक प्रबंधक यशवंत सिन्हा ने बताया कि पीएम मुद्रा लोन के तहत में गया में करीब 11 हजार लोग लाभान्वित हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 (दिसंबर तक) में 13010 लाख रुपए बांटे गए हैं। बताया कि तीन श्रेणियों में ‘ शिशु, किशोर व तरुण में तय लोन की राशि का वितरण किया गया है। शिशु में 50 हजार तक, किशोर में 500001 से लेकर 5 लाख और तरुण के तहत 500001 से लेकर 10 लाख तक लोन देने का प्रावधान है। सबसे ज्यादा ‘किशोर में 6503 लोगों के बीच 6682 लाख रुपए बांटे गए हैं। 6503 में 6129 पुरुष खाता खाते में 6298 लाख और महिलाओं के 374 खाते में 388 लाख रुपए दिए गए हैं। इसी तरह ‘शिशु में 3382 लोगों में 1287 लाख बांटी गई। इसमें 3162 पुरुष में 1203 लाख व 220 महिलाओं के खाते में मुद्रा लोन के 84 लाख रुपए दिए गए हैं। ‘ किशोर श्रेणी के तहत 6503 जरूरतमंदों में 6682 लाख की राशि बांटी गई। 6503 में 6129 पुरुषों में 6298 व 374 महिलाओं में 384 लाख रुपए बांटे गए। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले काफी अधिक है।

नीतू, पिंकी और मोहित व मनीष ने मुद्रा लोन से संवारी जिंदगी

जिले के एसबीआई और पीएनबी के अलावा अन्य बैंक ने गुजरे वित्तीय वर्ष में पीएम मुद्रा लोन की राशि बांटी। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर की महिलाओं ने लोन की राशि से व्यवसाय शुरू किया। आज पैरों पर खड़ा होकर कारोबार को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। पुरुषों ने भी लोन की राशि से जिंदगी संवारी हैं। केनरा बैंक, शाखा जीबी रोड शाखा मैनेजर अजय कुमार और लोन मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि इस बार बहुत सारे जरूरतमंदों को मुद्रा लोन दिया गया है। 50 हजार की राशि तो 200 से अधिक लोगों को दिया गया। डीएम व सरकार की ओर से चयनित लोगों का नाम आता है उसे लोन की राशि दे रहे हैं। बताया कि शहर के बाइपास की नीतू कुमारी व पिंकी कुमारी को 9.50 लाख रुपए दिए गए। शहर के ही लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के मनीष वर्मा को 9.50 लाख, होम कम्फर्ट के मोहित कुमार को 9.75 लाख, गोदाम के अनिका इंटरप्राइजेज को 9.75 लाख, मां अंबे को 9.50 लाख, अनिल विश्वकर्मा को 5 लाख और दयानंद को पांच लाख रुपए बतौर मुद्रा लोन दिए गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News