‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ से मुसीबत में फंसे IPS अमित लोढ़ा कौन हैं? काबिलियत से करप्शन तक, जानें बड़ी बातें

108
‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ से मुसीबत में फंसे IPS अमित लोढ़ा कौन हैं? काबिलियत से करप्शन तक, जानें बड़ी बातें

‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ से मुसीबत में फंसे IPS अमित लोढ़ा कौन हैं? काबिलियत से करप्शन तक, जानें बड़ी बातें

पटना : OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ वेब सीरीज रिलीज हुई और यहीं से IPS अमित लोढ़ा की मसीबतों की शुरुआत हुई। करप्शन के मामलों ने तूल कर पकड़ ली। अमित लोढ़ा पर 12,372 रुपए और उनकी पत्नी कौमिदी पर 38 लाख 25 हजार रुपए लेने का आरोप है। प्राथमिकी में कहा गया है कि ‘अवैध रूप से अर्जित धन के लेन-देन’ को सुविधाजनक बनाने के लिए कंपनी और कौमिदी के बीच एक समझौता हुआ था। बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मगध रेंज के तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा के खिलाफ करप्सन और वित्तीय अनियमितता के मामले में FIR दर्ज की है। आप यहां पर अमित लोढ़ा से जुड़ी कुछ बड़ी बातों को जान सकते हैं।

अमित लोढ़ा से जुड़ी 11 बड़ी बातें

1. बिहार कैडर के IPS अधिकारी और जयपुर के मूल निवासी अमित लोढ़ा आईआईटीयन हैं। दिल्ली IIT से उन्होंने बी-टेक की। फर्स्ट अटेम्प्ट में ही एंट्रेंस एग्जाम पास की थी।

2. दिल्ली IIT में पढ़ाई के दौरान क्लासरूम का अनुभव अमित लोढ़ा के लिए अच्छा नहीं रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बातें कही थी। वो खुद को इंजीनियरिंग में फिट नहीं पा रहे थे।

3. इंजीनियर की नौकरी अमित लोढ़ा को रास नहीं आई तो उन्होंने सिविल सेवा का रूख किया। 1998 में UPSC की परीक्षा पास करने के बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ।

4. IPS बनने के बाद अमित लोढ़ा को लगा कि शायद वो इसी के लिए बने हैं। आम लोगों से जुड़ाव की वजह से अमित लोढ़ा जल्द ही एक लोकप्रिय अधिकारी बन गए।

5. बिहार से पहले अमित लोढ़ा की पोस्टिंग राजस्थान में थी। गृह राज्य होने की वजह से वो तुरंत पॉपुलर हो गए। आमलोगों को उन्होंने अपने ऑफिस का लैंडलाइन नंबर मुहैया करा दिया। सीधे फोन पर लोगों की समस्याएं सुनते और उसका समाधान करते थे।

6. बिहार में पोस्टिंग के दौरान अमित लोढ़ा की सफलता की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हुई। शेखपुरा के एसपी रहते हुए उन्होंने खूंखार महतो गिरोह (पिंटू महतो और अशोक महतो) को नेस्तनाबूद कर दिया। इन पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जेल तोड़ना, 15 लोगों का मर्डर सहित कई मामले दर्ज थे।

7. अपने पुलिसिया अनुभव को लेकर अमित लोढ़ा ने साल 2018 में ‘बिहार डायरीज’ (Bihar Diaries: The True Story of How Bihar’s Most Dangerous Criminal Was Caught) नाम से किताब लिखी। हालांकि किताब में अशोक महतो और पिंटू महतो का नाम बदला हुआ है।

8. बिहार डायरीज में अमित लोढ़ा ने लिखा है कि कैसे उन्होंने गिरोह का पीछा किया और किस तरह क्रैक करने में सफलता हासिल की। इसी किताब से प्रेरणा लेकर नेटफ्लिक्स सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ बनी है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

9. IPS अमित लोढ़ा अपनी दूसरी किताब 2021 में प्रकाशित की। जिसका नाम ‘लाइफ इन द यूनिफॉर्म’ (Life in the Uniform: Adventures of an IPS Officer in Bihar) है। इस किताब में उन्होंने IIT से UPSC की तैयारियों के बारे में बताया है।

10. अमित लोढ़ा ने पुलिस करियर के दौरान कई पेशेवर काम किए। कई ऑपरेशन का उन्होंने सफलता पूर्वक अंजाम दिया। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक, वीरता के लिए पुलिस पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित भी किया गया।

11. करप्शन के मामले में फिलहाल IPS अमित लोढ़ा सस्पेंड हैं, तब वो मगध रेंज के IG (पुलिस महानिरीक्षक) थे। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का सामना कर रहे हैं।


IPS अमित लोढ़ा की किताब पर बनी नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘खाकी : द बिहार चैप्टर’ विवादों में, SVU ने दर्ज की FIR, क्या है पूरा मामला

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News