…. क्या इस वजह से नेता और मंत्री छूते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर?

31
…. क्या इस वजह से नेता और मंत्री छूते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर?

…. क्या इस वजह से नेता और मंत्री छूते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर?


ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia News) ग्वालियर राजघराने के महाराज हैं। ग्वालियर में उनका नाम आज भी अदब के साथ लिया जाता है। उस इलाके में लोग उन्हें श्रीमंत सिंधिया कहते हैं। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद इस छवि से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वह कई मौकों पर यह कहते दिखे हैं कि हम महाराज नहीं हैं। मेरी पहचान सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में है और मैं जनसेवक हूं। इन सब के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या यह ‘महाराज’ की कदर है या फिर कुछ और।

दरअसल, ग्वालियर-चंबल इलाके के कई नेता और मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पैर छूते हैं। वह सार्वजनिक मंचों से भी ऐसा करते हैं। शुक्रवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों पर लोट गए। इसके बाद सिंधिया ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया। हालांकि प्रद्युमन सिंह तोमर ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। वह कई बार सार्वजनिक रूप से ऐसा करते दिखाई दिए हैं। ग्वालियर में कुछ महीने पहले तोमर को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चप्पल पहनाई थी तो वह पैर छू लिए थे।

कई मंत्री छूते हैं पैर

हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। इसमें उनके ज्यादातर समर्थक मंत्रियों के नाम हैं जो पैर छूते हैं। सभी लोग सार्वजनिक तौर पर महाराज सिंधिया से आशीर्वाद लेते रहते हैं। सिंधिया खेमे की ही पूर्व मंत्री इमरती देवी ने एक बार तो यहां तक कह दिया था कि महाराज हमारे लिए भगवान हैं। अगर वो कहें तो मैं कुएं में कूद जाऊंगी।

ग्वालियर के महाराज हैं सिंधिया

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राजघराने के महाराज हैं। ग्वालियर के लोग उन्हें आज भी अपना महाराज ही मानते हैं। साथ ही उसी तरह से सम्मान भी देते हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया इस छवि से बाहर आकर अब आम इंसान की तरह ही लोगों से मिलते हैं। सभी लोगों के घर सुख-दुख में पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद ग्वालियर के लोग महाराज के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

‘महाराज’ की कदर के लिए छूते पैर

वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के तमाम मंत्री उनके प्रति वफादार हैं। सभी ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज ही मानते हैं। साथ ही उनके एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इन सभी लोगों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। अब उनके साथ बीजेपी में हैं। सियासी जानकार मानते हैं कि पैर छूने की एक वजह ये हो सकती है कि ये सभी लोग ‘महाराज’ की बहुत कदर करते हैं।

इसके हैं दूसरे मायने भी

एमपी की राजनीति को समझने वाले जानकार कहते हैं कि सियासत में हर व्यक्ति का आज की तारीख में कोई न कोई आका होता है। अपने आका का ध्यान खींचने के लिए सरेआम दंडवत होना कोई नई बात नहीं है। इसमें उम्र और पद कोई मायने नहीं रखता है। सिर्फ पावर ही मायने रखता है। भारतीय संस्कृति में लोग अपने से बड़े और गुरुओं का पैर छूते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। सियासत में इसे दूसरे नजरिए से देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें
ज्योतिरादित्य सिंधिया के चरणों में लोट गए एमपी के ऊर्जा मंत्री, देखकर हैरान रह गई बॉलिवुड एक्ट्रेस

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News