क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? इन 4 केस का हाल देख होने लगती है चिंता!

24
क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? इन 4 केस का हाल देख होने लगती है चिंता!

क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? इन 4 केस का हाल देख होने लगती है चिंता!

पहले दिव्या भारती, फिर सुशांत सिंह राजपूत, तुनिषा शर्मा और अब आकांक्षा दुबे। एक के बाद एक जान हमने ऐसे खो दी मानो उनकी कोई कीमत ही न हो। जांच के नाम पर शोर तो इतना हुआ लेकिन आजतक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। शायद किसी का हल हुआ भी लेकिन परिवार को संतुष्टि नहीं मिली। ग्लैमरस वर्ल्ड में हुए तमाम सुसाइड केस में एक चीज कॉमन देखने को मिली और है लव एंगल। मतलब प्यार में इन्होंने अपनी जान दे दी। एक्ट्रेस की मौत हुई तो उनके बॉयफ्रेंड नपे और एक्टर की डेथ हुई तो गर्लफ्रेंड। आकांक्षा दुबे में भी यही हुआ। बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सिंगर समर सिंह के खिलाफ केस हो गया। उधार न चुकाने और धमकाने का आरोप लगा। मौसी ने तो ये तक कहा कि जब तक आकांक्षा की मां समर को फांसी तक नहीं पहुंचा देतीं, तब तो वो शांत नहीं बैठेंगी। ऐसे ही पहले भी मांओं ने बच्चों को खोने के गम में कहा लेकिन हुआ वही जो कानून ने चाहा। यहां सवाल ये है कि क्या ऐसा ही आकांक्षा दुबे केस में भी देखने को मिलेगा? क्या उनके आरोपी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मिलेगा? क्या परिवार के आरोप सिद्ध होंगे या फिर सब कागज पर ही धरा रह जाएगा? इसका जवाब तो वक्त रहते पता ही लग जाएगा लेकिन उसके पहले हम आपको बता देते हैं कि पिछले मामलो में कितना कुछ हुआ है? जिससे आकांक्षा दुबे का केस का होने वाला हाल पता चल जाएगा।

तुनिषा शर्मा को मिला इंसाफ?

उम्र- 20 साल

क्या हुआ- ‘अली बाबा: दास्तान-ए- काबुल’ के सेट पर का फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

कब हुआ- 24 दिसंबर की दोपहर 3 बजे के करीब।
कौन था आरोपी- मां वनीता शर्मा ने बेटी के को-एक्टर शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था।
लेटेस्ट अपडेट- 70 दिन जेल में रहने के बाद शीजान खान को वसई कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह 5 मार्च को जेल से रिहा हो गए थे। वसई कोर्ट ने 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी थी। साथ ही उन्हें पासपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा था।

वैशाली ठक्कर केस का क्या हुआ?

वैशाली ठक्कर केस का क्या हुआ?

उम्र- 30 साल

क्या हुआ- इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया।

कब हुआ- 16 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे के करीब।

कौन था आरोपी- वैशाली ठक्कर के जाने से पहले तीन-चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा को इसका जिम्मेदार ठहराया था।

लेटेस्ट अपडेट- वैशाली ठक्कर की मौत के बाद राहुल नवलानी फरार चल रहे थे। जैसे-तैसे पुलिस ने इन्हें 19 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। तीन महीने जेल में रहने के बाद 19 जनवरी 2022 को इन्हें जिला कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

प्रत्युषा बनर्जी का कसूरवार कौन?

प्रत्युषा बनर्जी का कसूरवार कौन?

उम्र- 24 साल

क्या हुआ- मुंबुई के ओशिवारा अपार्टमेंट में फांसी लगाई।
कब हुआ- 1 अप्रैल 2016 की शाम 6-7 बजे के करीब।

कौन था आरोपी- बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह राडार को जिम्मेदार ठहराया गया था।
लेटेस्ट अपडेट- पुलिस ने राहुल राज को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट किया था और जेल भेज दिया था। तीन महीने वहां रहे थे और फिर जमानत पर बाहर आए गए। वहीं पेरेंट्स इसे हत्या बता रहे और केस लड़ रहे हैं। 2021 में पिता शंकर ने कहा था कि वो मरते दम तक प्रत्युषा के हक के लिए लड़ेंगे। उन्हें यकीन है कि वो एक दिन जरूर जीतेंगे।

जिया खान केस में कुछ हुआ?

जिया खान केस में कुछ हुआ?

उम्र- 25 साल

क्या हुआ- जूहू वाले घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या की।
कब हुआ- 3 जून 2013 में इन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

कौन था आरोपी- आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली। इन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाने और धोखा देने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। एक्ट्रेस के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था जिसे मां ने पुलिस को सौंप दिया था। उसी आधार पर गिरफ्तारी हुई थी।

लेटेस्ट अपडेट- मां राबिया आज भी बेटी की मौत का इंसाफ मांगती रहती हैं। उन्होंने इस केस की CBI जांच कराने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया था। साथ ही सूरज पंचोली को आरोपों से बरी करते हुए कहा था कि ये आत्महत्या का ही मामला है।