कौन हैं अनिल शर्मा, जिन्होंने BJP को सरदार शहर में दी है करारी शिकस्त?

114
कौन हैं अनिल शर्मा, जिन्होंने BJP को सरदार शहर में दी है करारी शिकस्त?

कौन हैं अनिल शर्मा, जिन्होंने BJP को सरदार शहर में दी है करारी शिकस्त?

चूरू : राजस्थान के चूरू (Churu) जिले के सरदारशहर (Sardarshahar By-Election) उपचुनाव का नतीजा आ चुका है। उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी अनिल शर्मा (Anil Sharma) को जीत मिली है। सरदारशहर सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिसमें जनता ने कांग्रेस के अनिल शर्मा पर विश्वास जताया है। अनिल शर्मा कांग्रेसी के दिवंगत दिग्गज नेता पंडित भंवर लाल शर्मा (Pt. bhawar lal sharma congress) के बेटे हैं। उपचुनाव में अनिल शर्मा की जीत पहले से ही पक्की मानी जा रही थी। यही माना जा रहा था अनिल शर्मा को सहानुभूति के वोट ज्यादा मिलने की संभावना है। हुआ भी ऐसा ही, सरदारशहर सीट पर सबसे मजबूत कैडिडेंट जीत गया। कांग्रेस के अनिल शर्मा ने सरदारशहर (Anil Sharma won the Sardar city seat) में 26,696 वोटों से दर्ज की जीत है।

कौन हैं कांग्रेस के अनिल शर्मा?

दिंवगत पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे और अब जीत हासिल कर ली। गहलोत सरकार ने उन्हें सरदारशहर सीट से चुनाव में उतारने से पहले राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया था। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल ने पहली बार ही विधानसभा सीट पर चुनावी ताल ठोकी थी और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यहां से अब विधायकी जीत ली है।

sardarshahar-Election Result: कांग्रेस के अनिल शर्मा ने सरदारशहर में 26,696 वोटों से दर्ज की जीत, दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के अशोक पींचा

अनिल शर्मा की संपत्ति का यह है ब्यौरा

चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक अनिल कुमार शर्मा के नाम पर 2.52 लाख और इनकी पत्नी के नाम एक करोड़ 92 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। शर्मा पर करीब 42 लाख रुपए का लोन भी है। पत्नी के पास आधा किलो से ज्यादा सोना और एक किलो चांदी है। पति-पत्नी दोनों के नाम करीब 41 बीघा जमीन है और उनकी पत्नी के नाम लग्जरी कार भी पंजीकृत है।

पिता के बाद बेटे ने बड़ी शिकस्त दी अशोक कुमार पींचा को

वर्ष 2018 के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी भंवरलाल शर्मा के सामने बीजेपी के प्रत्याशी अशोक कुमार पींचा ही थे। अब भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके पुत्र अनिल शर्मा के सामने भी बीजेपी के प्रत्याशी अशोक कुमार पींचा ही थे। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी भंवरलाल शर्मा ने बीजेपी के अशोक कुमार पींचा को 16,816 मतों से हराया था। अब उपचुनावों में भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा ने अशोक कुमार पिंचा को 26,696 मतों से हराया है।

Sardarshahar Bypoll Results: राजस्थान में अशोक गहलोत का जादू बरकरार, सरदारशहर में फिर कांग्रेस का दबदबा

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News