Advertising
Home Top stories केवल ढिल्लों बोले-कैप्टन को साथ लेकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: शहरी वोटर्स...
Advertising
<

केवल ढिल्लों बोले-कैप्टन को साथ लेकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: शहरी वोटर्स और किसानों पर BJP का फोकस; गांवों के लिए ठोस रणनीति – Ludhiana News

0
केवल ढिल्लों बोले-कैप्टन को साथ लेकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव:  शहरी वोटर्स और किसानों पर BJP का फोकस; गांवों के लिए ठोस रणनीति – Ludhiana News

केवल ढिल्लों बोले-कैप्टन को साथ लेकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: शहरी वोटर्स और किसानों पर BJP का फोकस; गांवों के लिए ठोस रणनीति – Ludhiana News


भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव प्रचार के लिए फील्ड में उतारेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के बाद स्पष्ट कर चुके हैं कि अब वो पूरी तरह से फिट हैं और पार्टी जहां ड्यूटी लगाएगी वहां काम करेंगे। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने भी बातों-बातों में स्पष्ट कर दिया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधानसभा चुनाव में फील्ड में उतरेंगे। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी के बड़े और अनुभवी नेता हैं, विधानसभा चुनाव में उनका मार्गदर्शन पार्टी को मिलेगा। कैप्टन के अब फिट होने वाले बयान व ढिल्लों का उन्हें पंजाब में पार्टी का सबसे अनुभवी नेता बताने से साफ हो जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतारने का मन बना लिया है। पहली बार प्रधान बनने के बाद पहुंचे लुधियाना प्रधान चुने जाने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों ने साफ किया कि शहरी वोटर्स भाजपा के साथ है और गांवों के लिए भाजपा ने विशेष रणनीति बनाई है। पार्टी ने गांवों में काम करना शुरू कर दिया है। ढिल्लों ने साफ किया कि पंजाब में किसानों की तरक्की के बिना सूबे की तरक्की नहीं हो सकती। इसलिए किसान भाजपा के एजेंडे प्रमुख स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्रीय योजनाएं हैं जिन्हें पंजाब की सरकार लागू नहीं कर रही है। शिअद से गठबंधन पर बोले-117 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव केवल सिंह ढिल्लों से जब शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि भाजपा 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रही है। पंचायत चुनाव से लेकर निकाय चुनाव में पार्टी ने बेहतर परफॉरमेंस दी है। उन्होंने कहा कि गांवों में भाजपा को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्कर गांवों में जाकर लोगों को केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं और लोगों को लगने लगा है कि भाजपा ही सूबे का विकास कर सकती है। किसान का बेटा हूं, किसानों की समस्या जनता हूं केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि दिल्ली जाकर उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उनके सामने पंजाब के किसानों की बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं इसलिए किसान की एक एक समस्या को जानता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि पंजाब के किसानों को चावल व गेहूं की खेती से बाहर निकालने के प्रयास किए जाएं और उन्हें अन्य फसलों के लिए सहयोग दिया जाए। हरियाणा सरकार 24 फसलों पर दे रही एमएसपी केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों को केंद्रीय योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। हरियाणा सरकार किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। हरियाणा में तो किसानों को सब्जियों पर भी एमएसपी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूद सरकार ने इस दिशा में काम ही नहीं किया। पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। सभी को साथ लेकर चलेगी भाजपा केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में बहुत बड़ा कैडर है। जिसमें कार्यकर्ता से लेकर नेता तक हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में सभी को साथ लेकर चलेगी। उनसे पूछा गया कि भाजपा के कोर नेताओं कहीं न कहीं खफा हैं कि दूसरी पार्टी से आए नेताओं को ज्यादा तरजीह दी जा रही है जिस पर उनका कहना था कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता साथ हैं और सबका मिशन 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने का है। पार्टी के सभी तबकों को साथ लेकर ही विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising