केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सड़क पर उतरेगी AAP, मौसम से लेकर पानी सप्लाई पर अपडेट

0
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सड़क पर उतरेगी AAP, मौसम से लेकर पानी सप्लाई पर अपडेट

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सड़क पर उतरेगी AAP, मौसम से लेकर पानी सप्लाई पर अपडेट

अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगी AAP

दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने की तैयारी कर ली है। पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आम आदमी पार्टी 11 जून को रामलीला मैदान में एक महारैली आयोजित करने जा रही है, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस महारैली में पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और हजारों की तादाद में पार्टी समर्थक भी शामिल होंगे। राय ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस महारैली में शामिल होकर इस अध्यादेश के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

आज भी झेलनी होगी गर्मी, जल्द मिलेगी राहत

आज भी झेलनी होगी गर्मी, जल्द मिलेगी राहत

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी के साथ कई जगहों पर लू भी झेलनी पड़ रही है। शहर में दो जगहों पर पारा 46 के पार पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तेज गर्मी रहेगी। रात के समय एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 24 मई से मौसम करवट बदलेगा। बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद और शाम के समय ज्यादातर जगहों पर आंधी और बारिश आएगी। बारिश हल्की रहेगी। हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान कम होकर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 25 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ आंधी आएगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। 26 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी।

छतरपुर में पानी की किल्लत से परेशानी

छतरपुर में पानी की किल्लत से परेशानी

गर्मी में छतरपुर के लोग पीने के पानी की तलाश में भटक रहे हैं। कई क्षेत्रों में जल बोर्ड के पानी की सप्लाई बिल्कुल नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में सप्लाई हो रही है, वहां बहुत कम प्रेशर में पानी आ रहा है। इससे पानी की आधी मांग भी पूरी नहीं हो रही है। जल बोर्ड के बोरवेल भी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को प्राइवेट टैंकरों से महंगी दर में पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। एनबीटी सुरक्षा कवच से जुड़ी आरडब्ल्यूए की प्रेजिडेंट रेखा गोदारा ने बताया कि पहले छतरपुर एनक्लेव फेज-2 में 6 एमजीडी पानी निर्धारित था। अब आधा कर दिया गया है, वो भी बहुत कम प्रेशर से आता है। ‘ए’ और ‘सी’ ब्लॉक में पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है।
वअब लोग नेताओं से लेकर संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। ऋषिपाल ने बताया कि फतेहपुर बेरी, असोला, जौनापुर, मांडी और भाटी माइंस की संजय कॉलोनी में भी पानी की सप्लाई कई दिनों से नहीं हो रही है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News