कास के फूल की माहुलिया सजाई भगवान से मांगी संतान की दीर्घायु | Halshashti Poojan in Jabalpur | Patrika News

62
कास के फूल की माहुलिया सजाई भगवान से मांगी संतान की दीर्घायु | Halshashti Poojan in Jabalpur | Patrika News

कास के फूल की माहुलिया सजाई भगवान से मांगी संतान की दीर्घायु | Halshashti Poojan in Jabalpur | Patrika News

जबलपुर। संतान की दीर्घायु की कामना लेकर महिलाओं ने बुधवार को हलषष्टी का व्रत व पूजन किया। दोपहर के बाद महिलाओं ने आंगन में कास के फूल की माहुलिया लगाई और उसके नीचे भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित कर पुत्रों की लम्बी आयु की कामना के साथ सामूहिक पूजन-अर्चन किया। कोरोना संकट के चलते यह सामूहिक पूजन दो वर्ष बाद हो सका। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह व्रत हर साल मनाया जाता है। इस दिन बलराम जयंती भी मनाई गई।
महुआ की दातून से शुरू किया व्रत– महिलाओं ने हलषष्ठी व्रत महुआ की दातून कर शुरू किया। इसके बाद सुबह स्नान में भी महुआ के फल का उपयोग किया गया। इस दिन विशेष रूप से भैंस के दूध, दही और घी का उपयोग महिलाओं द्वारा किया जाता है। व्रत में किसी भी प्रकार के अनाज का आहार नहीं किया जाता। हलषष्ठी व्रत में हल से जुती हुई अनाज और सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस व्रत में वही चीजें खाई जाती हैं जो तालाब में पैदा होती हैं।
दो साल बाद समूह में किया पूजन – कोरोना से निजात पाकर दो साल बाद हलषष्ठी व्रत का पूजन महिलाओं ने समूह में मिलकर किया। महिलाओं ने कथा सुनी और विधिविधान से पूजन किया। युवा के साथ बुजुर्ग महिलाओं ने भी व्रत रखा। इसके बाद महिलाओं ने पुत्रों के माथे पर तिलककर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
देर शाम तक चला पूजन का क्रम – पूजन का क्रम बुधवार की दोपहर से शुरू हुआ जो देर शाम तक देखने को मिला। पूजन में विशेष रूप से भगवान शंकर से सुख-समृद्धि की कामना की गई। गोधूलि बेला में महिलाओं ने व्रत का पारण किया।
जन्माष्टमी पर आज शोभायात्रा निकलेगी, होंगी मटकी फोड़ स्पर्धा
श्रीकृष्ण मंदिरों में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। रात 12 बजे श्रीकृष्ण मंदिरों में लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पूजन किया जाएगा। कई स्थानों पर भगवान की झांकी भी तैयार की जाएगी। शोभायात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता के आयोजन भी होंगे।
सनातन धर्म महासभा निकालेगी शोभायात्रा– नरङ्क्षसह पीठाधीश्वर स्वामी नरङ्क्षसह दास के सान्निध्य में श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से पुराने बस स्टैंड नगर निगम चौक से प्रारम्भ होगी। त्रिमूर्ति गणेश मंदिर भानतलैया में सम्पन्न होगी। गीता धाम आश्रम में राधे राधे संकीर्तन मंडल का तीन दिवसीय अखंड संगीत मय हरिनाम संकीर्तन 18 अगस्त से 20 अगस्त तक अनवरत चलेगा।
प्यारेलाल अखाड़ा के नौजवान तोड़ेंगे मटकी– प्यारेलाल उस्ताद अखाड़ा बड़ी खेरमाई भान तलैया में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। जानकारी संयोजक राहुल विश्वकर्मा ने दी।
राम मंदिर में लड्डू गोपाल का अभिषेक– श्री राम मंदिर मदन महल में प्रात: काल अभिषेक से लेकर 12 बजे तक भगवान श्री की लड्डू गोपाल की आराधना होगी। एक बजे से शोभायात्रा निकलेगी, जो मुख्य शोभायात्रा में शामिल होगी। शाम आठ बजे से भजन गायक दिलीप धुर्वे की भजन संध्या का आयोजन होगा। यह श्री कृष्ण के जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे तक चलेगी। जानकारी गुलशन मखीजा, रमेश शर्मा, मनोज शर्मा, मनीष पोपली, प्रवीन गुलाटी, सुभाष खत्री सहित मंदिर पदाधिकारियों ने दी।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News