काले लड़के से नहीं करूंगी शादी…बस मुझे है कुंवारा रहना, जानिए सीतामढ़ी की दुल्हन का अनोखा फैसला

30
काले लड़के से नहीं करूंगी शादी…बस मुझे है कुंवारा रहना, जानिए सीतामढ़ी की दुल्हन का अनोखा फैसला

काले लड़के से नहीं करूंगी शादी…बस मुझे है कुंवारा रहना, जानिए सीतामढ़ी की दुल्हन का अनोखा फैसला

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिला में एक दूल्हे का रंग काला होना उसके लिए कथित तौर अभिशाप बन गया। रंग काला होने के कारण दुल्हन ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। फिर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे एवं कुछ बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। अंतत: शादी नहीं हो सकी। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा भी भौंचक रह गया। दूल्हा कभी अपना चेहरा देखने लगा और कभी दुल्हन के फैसले के बारे में सोचने लगा। इधर, लड़की पक्ष वाले दहेज के मैटर को लेकर दूल्हा पक्ष वालों को घंटों तक बंधक बनाये रखा।

सोनबरसा प्रखंड का मामला

बताया गया है कि बुधवार की रात शादी का कार्यक्रम था। दुल्हन ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि उसकी शादी जिससे दूल्हे से हो रही है, उसका तो रंग काला है, ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी, तो लोग उसका मजाक बनाएंगे। यानी दुल्हन से साफ तौर पर ऐसे दूल्हे से शादी करने से इंकार दिया। यह मामला सोनबरसा थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव का है। जैसे ही दुल्हन ने अपना निर्णय सुनाया, उसके परिजन हैरान रह गये। बाद में दूल्हा पक्ष को खबर मिली, तो वे भी इस निर्णय को सुनकर अवाक रह गये। दोनों तरफ अफरा-तफरी मची रही। स्थिति नाजुक तब हो गई, जब दुल्हन ने किसी की बात मानने से इनकार कर दिया।

हमीरपुरः मंडप में दूल्हे को आ गया चक्कर, दुलहन ने शादी से कर दिया इनकार, लड़के के पिता-रिश्तेदारों को बनाया बंधक

दुल्हन बोली, दूल्हा नहीं है पसंद

दुल्हन का कहना था कि उसने स्टेज पर ही पहली बार दूल्हे को देखा, तो लड़का पसंद नहीं आया। जयमाला होने के बाद मंडप में शादी के लिए दुल्हन को बुलाया गया, तो उसने दूल्हे के साथ बैठने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय को सुनकर कुछ बाराती मौके से तुरंत फरार हो गये। उसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा एवं शेष बचे बारातियों को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष से शादी में खर्च राशि की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में खूब बहस हुई।

Navbharat Times -Offbeat News: मैं शादी नहीं करूंगी, दूल्हा सांवला है! वरमाला स्टेज पर दुल्हन ने गजब कर दिया

पुलिस पहुंचकर मामला निपटा दिया

मामले की सूचना मिलते ही सोनबरसा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने पहले बंधकों को छुड़ाया और थाना पर ले गई। उसके बाद मामले को रफा-दफा करा दिया गया। बता दे कि बारात आने के बाद महिलाओं ने द्वार पूजन की रस्म अदा की गई। भोजन के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई। जयमाला हुआ। उसके बाद दुल्हन सीधे घर में चली गई। बाद में दूल्हे का रंग काला होने की बात कह शादी करने से मना कर दिया। के लिए स्टेज पर आया, लेकिन उसकी शादी नहीं हो सकी। दुल्हन पक्ष के लोगों बताया कि जब दोनों की शादी तय हुई थी तो लड़की ने होने वाले पति का चेहरा नहीं देखा था। इस बीच, लड़की का कहना है कि वह ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती, जिसे वह पसंद ही नही करती है। बारात बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्टा गांव से आया था। दूल्हे का नाम उक्त गांव के सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार के रूप में हुई है। इधर, दुल्हन निभा कुमारी घुरघुरा निवासी गणेश साह की पुत्री है।
रिपोर्ट-अमरेंद्र, सीतामढ़ी

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News