काम पर लौटते ही एक्शन में जगदानंद सिंह, महागठबंधन के नेताओं की बैठक ली; कुढ़नी चुनाव पर फोकस

144
काम पर लौटते ही एक्शन में जगदानंद सिंह, महागठबंधन के नेताओं की बैठक ली; कुढ़नी चुनाव पर फोकस

काम पर लौटते ही एक्शन में जगदानंद सिंह, महागठबंधन के नेताओं की बैठक ली; कुढ़नी चुनाव पर फोकस

ऐप पर पढ़ें

बिहार के आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह काम पर लौटते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। जगदानंद ने बुधवार को पटना स्थित आरजेडी दफ्तर में महागठबंधन में शामिल जेडीयू-कांग्रेस समेत अन्य सभी दलों के नेताओं की बैठक ली। इसमें मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव की तैयारी पर समीक्षा की गई। बैठक में कुढ़नी चुनाव जीतने पर जोर दिया गया। बता दें कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नाराज चल रहे थे और लंबे समय तक पार्टी गतिविधियों से दूर रहे थे।

आरजेडी दफ्तर में जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की बैठक में कुढ़नी में जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि भ्रांति और भ्रम फैलाने वालों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। नेताओं ने बिहार के विकास के प्रति केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहार किए जाने पर चिंता प्रकट की और कहा कि लगातार मोदी सरकार बिहार और राज्य के हितों के साथ-साथ योजना राशि में भी कटौती कर रही है, जो चिंताजनक है।

आरजेडी कार्यालय में हुई बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कांग्रेस के राजेश राठौड़, भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम, धीरेंद्र झा, केडी यादव, राजद के उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, आलोक कुमार मेहता, एजाज अहमद, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर)-हम के ई. देवेंद्र मांझी, ई. नंदलाल मांझी, भाकपा के रामलाल सिंह, माकपा के सर्वोदय शर्मा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में गायब रहे जगदानंद

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हाल ही में मोकामा और गोपालगंज सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान प्रचार से नदारद रहे थे। उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला दिया था, मगर बेटे सुधाकर के इस्तीफे के बाद वे पार्टी आलाकमान से नाराज बताए जा रहे थे। जगदानंद सिंह को आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

धर्मांतरण के सवाल पर भड़के जगदानंद सिंह, पत्रकार को बताया मोदी का एजेंट

पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए तो उन्होंने जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया। लालू से बातचीत के बाद जगदानंद मान गए और अब सक्रिय रूप से कुढ़नी उपचुनाव की तैयारी में हिस्सा ले रहे हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News