कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप का केस, राहुल गांधी की MP में एंट्री से पहले बड़ा संकट

130
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप का केस,  राहुल गांधी की MP में एंट्री से पहले बड़ा संकट

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप का केस, राहुल गांधी की MP में एंट्री से पहले बड़ा संकट

धार: एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश कर रही है। इससे पहले ही पार्टी विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक उमंग सिंघार (Congress mla umang singhar) पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। उमंग सिंघार गुजरात चुनाव में सह प्रभारी भी हैं। साथ ही कमलनाथ की सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर की पुष्टि की है। उनके खिलाफ महिला ने धार जिले में मामला दर्ज करवाया है। कहा जा रहा है कि विधायक ने महिला से पिछले साल की शादी की थी। वह उनकी पत्नी भी है। केस करने वाली महिला कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारी भी है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के दुष्कर्म किया। इसके साथ ही मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया।

महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। इस घटना पर कांग्रेस नेताओं ने चुप्पी साध ली है। पार्टी के सभी बड़े नेता इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच नई मुसीबत सामने आ गई है।


महिला मित्र भी कर चुकी है खुदकुशी

एमपी में उमंग सिंघार आदिवासियों के बड़े नेता हैं। पिछले साल उनकी एक महिला मित्र भोपाल स्थित आवास पर खुदकुशी कर चुकी है। वह पंजाब की रहने वाली थी। उस मामले में भी सिंघार पार्टी की मुसीबत बढ़ा चुके हैं। वह एमपी की पूर्व डेप्युटी सीएम यमुना देवी के भतीजा है। सिंघार इन विवादों पर खामोश रहे हैं।

दिल्ली में है अच्छी पकड़

कांग्रेस नेतृत्व के करीबी लोगों में उमंग सिंघार की गिनती होती है। झारखंड के बाद उन्हें गुजरात चुनाव में भी सह प्रभारी बनाया गया है। इनके कद्द का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तत्कालीन कमलनाथ के सरकार में सीधे दिग्विजय सिंह से पंगा ले लिया था। साथ ही खुलकर उनके खिलाफ बात करने लगे थे। राहुल गांधी के यात्रा से पहले उन पर रेप केस ने पार्टी को असहज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें
एमपी के तीन नेताओं को कांग्रेस ने दी गुजरात चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी, लिस्ट में किसी युवा का नाम नहीं

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News