कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा का राजस्थान में रहेगा खास महत्व, 21 दिन तक यहां विभिन्न जिलों से गुजरेगी,पढ़ें पूरा शैड्यूल

60
कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा का राजस्थान में रहेगा खास महत्व, 21 दिन तक यहां विभिन्न जिलों से गुजरेगी,पढ़ें पूरा शैड्यूल

कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा का राजस्थान में रहेगा खास महत्व, 21 दिन तक यहां विभिन्न जिलों से गुजरेगी,पढ़ें पूरा शैड्यूल

जयपुर: केन्द्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने और देश के असली मुद्दों को लेकर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3700 किलोमीटर तक निकाली जाएगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा को रवाना करेंगे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा एक पैदल मार्च है जिसके तहत कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शरीक होंगे। महंगाई, बेरोजगारी जैसे देश के असली मुद्दों को जनता के बीच ले जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा 21 दिन तक राजस्थान के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।

झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
7 सितम्बर को शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन में यानी छह महीने बाद कश्मीर पहुंचेगी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से होते हुए झालावाड़ जिले से प्रवेश करेगी। हालांकि राजस्थान में एंट्री का दिन अभी तय नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है 11 दिसम्बर को यह यात्रा झालावाड़ पहुंचेगी। झालावाड़ से प्रवेश करने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

शिक्षक सम्मान समारोह में अचानक उखड़ गए मंत्री, राजस्थान में आखिर क्यों हुआ ऐसा बवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ब्लॉक और वार्ड स्तर तक नुक्कड़ नाटकों और सभाओं का आयोजन किया जाएगा। गांव ढाणी तक हर व्यक्ति को इस यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

navbharat times -राजस्थान में फिर महंगाई की मार, ढाई महीने में दूसरी बार सरस दूध महंगा हुआ, जाने कितना पड़ेगा असर

कांग्रेस में नया जोश भरेगी भारत जोड़ो यात्रा
पिछले कुछ सालों से कांग्रेस कई राज्यों में समटती जा रही है। राज्यों में सरकारें नहीं बनने से कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल गिर रहा है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगी। खुद राहुल गांधी इस यात्रा का आगाज कर रहे हैं और कई राज्यों में होने वाले कार्यक्रमों में राहुल गांधी शिरकत करेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आमजन से रूबरू होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
(रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़)

Congress Bharat Jodo Yatra : राहुल तो पूरी यात्रा में रहेंगे, 3500 किमी के सफर में और कौन-कौन साथ चलेंगे?


राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News