कलर ब्लाइंड… दीपिका पादुकोण के बचाव में प्रकाश राज, ट्वीट देख विरोध करने वालों को लगेगी मिर्ची

130
कलर ब्लाइंड… दीपिका पादुकोण के बचाव में प्रकाश राज, ट्वीट देख विरोध करने वालों को लगेगी मिर्ची

कलर ब्लाइंड… दीपिका पादुकोण के बचाव में प्रकाश राज, ट्वीट देख विरोध करने वालों को लगेगी मिर्ची

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ को लेकर खूब विवाद हो रहा है। इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज होने के बाद ही बखेड़ा खड़ा हुआ है। दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ ने तूल पकड़ लिया है। अब साउथ के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म के मेकर्स के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने जो बात कही है, उसे पढ़कर फिल्म का विरोध करने वालों को मिर्ची लग सकती है।

प्रकाश राज ने किए कई ट्वीट

प्रकाश राज का ट्वीट

prakash raj

प्रकाश राज ने कसा तंज

Prakash Raj Defend Deepika:दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और ‘पठान’ फिल्म को सपोर्ट करते हुए साउथ के फेमस एक्टर प्रकाश राज ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने ‘भगवा बिकिनी’ पर सवाल उठाने वालों को जमकर सुनाया है। उन्होंने लिखा, ‘घिनौना… ये सब हमें कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा… कलर ब्लाइंड… ‘। उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, ‘बेशर्म… ये तो ठीक है जब भगवा कपड़े पहने हुआ शख्स रेपिस्ट को हार पहनाता है.. हेट स्पीच देता है.. ब्रोकर विधायक… भगवा पहनने वाले स्वामी जी बच्चियों का रेप करते हैं… लेकिन ये किसी मूवी की ड्रेस नहीं हो सकती? विरोध में प्रदर्शनकारी इंदौर में शाहरुख खान के पुतले जला रहे हैं। उनकी डिमांड है- बैन ‘पठान’।’

‘बेशर्म रंग’ गाने पर मचा है बवाल

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी Pathaan फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए एकदम तैयार है। पहले मूवी के पोस्टर और फिर टीजर को रिवील किया गया। फिर पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ। इसमें दीपिका ने अपनी अदाओं से कहर ढाया। गाना रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि दीपिका के लुक्स और कपड़े सेंशुअस हैं। ये सब अश्लील है। पहले मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर सीन्स बदले नहीं गए तो राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका के बिकिनी के केसरिया रंग को धर्म से जोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी #BoycottPathaan ट्रेंड हो रहा है।

navbharat times -पठान पर बढ़ा विवाद, इंदौर में फूंके गए शाहरुख-दीपिका के पुतले, भगवा बिकिनी विवाद में कूदीं पायल रोहतगी

शाहरुख-दीपिका की अपकमिंग मूवीज

‘पठान’ के अलावा शाहरुख खान के पास राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ और एटली की ‘जवान’ है। वो सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में कैमियो में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका की बात करें तो रणवीर सिंह की मूवी ‘सर्कस’ में स्पेशल डांस नंबर करेंगी। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ है। वो प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगी।