कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के लिए हैं आज का दिन खास, जानिए बाकी राशियों का हाल | 5 December Horoscope Monday Shiva Puja | Patrika News

103
कर्क, सिंह, धनु  राशि वालों के लिए हैं आज का दिन खास, जानिए बाकी राशियों का हाल | 5 December Horoscope Monday Shiva Puja | Patrika News

कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के लिए हैं आज का दिन खास, जानिए बाकी राशियों का हाल | 5 December Horoscope Monday Shiva Puja | News 4 Social

सोमवार का कैसा रहेगा दिन जानिए अपनी राशियों का हाल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ): आज आप उम्मीदों की दुनिया में रहेंगे । पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) : आज आप ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) : आप में आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) : आज आप अपने निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) :आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) : आज आपको अपनी सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) : आज संभव है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज के दिन औरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) : आज अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। बहन की शादी की ख़बर आपके लिए ख़ुशी का सबब लेकर आएगी। हालाँकि उससे दूर होने का ख़याल आपको उदास भी कर सकता है।

धनु- ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) : आज आप अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी): आज आपके लिये दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द): आज आप मानसिक तौर पर अपने आप को स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची): आज आप तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News