करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को दी चेतावनी, वीडियो हुआ वायरल

80
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को दी चेतावनी, वीडियो हुआ वायरल

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को दी चेतावनी, वीडियो हुआ वायरल

आगरा: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (sp singh baghel) को लेकर सोशल मीडिया पर करणी सेना (karni sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह केंद्रीय पर को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी हो तो बने रहिए, भूतपूर्व मंत्री मत बनिए अगर भूतपूर्व हो गए तो आपको भुला दिया जाएगा। इस वीडियो के पीछे की कहानी बघेल और क्षत्रिय समाज के बीच हुए जमीनी विवाद का नतीजा है। जमीन की पैमाइश को लेकर क्षत्रिय और बघेल दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें फायरिंग हो गई और क्षत्रिय समाज का व्यक्ति घायल हो गया था।

इसके बाद 11 सितंबर को मुड़ी चौराहे पर क्षत्रिय समाज ने बैठक की थी जिसमें लोगों ने केंद्रीय मंत्री पर बघेल समाज की पैराकारी करने का आरोप लगाते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मामला थाना खंदौली के मुड़ी क्षेत्र का है। क्षत्रिय और बघेल समाज के दो पक्षों में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। दोनों पक्षों में टकराव भी हो गया। इस दौरान फायरिंग में क्षत्रिय समाज का एक युवक घायल हो गया था। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मगर पुलिस कार्रवाई से क्षत्रिय समाज के लोग संतुष्ट नहीं है। यही वजह थी कि 11 सितंबर को क्षत्रिय समाज ने एक बैठक की। इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल लोगों के निशाने पर रहे।

केंद्रीय मंत्री को दी चेतावनी
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह केंद्रीय मंत्री को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार केंद्रीय मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे पाल, बघेल समाज में भी रोष है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राकेश बघेल का कहना है कि बीजेपी के जनप्रतिनिधि जातिगत राजनीति कर रहे हैं और उनके समाज पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रीय एसडीएम को हटाने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री ने यह कहा
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का कहना है कि यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मौके पर आठ लेखपालों से जमीन की पैमाइश कराई गई है। इसके अलावा एसडीएम एसपी वेस्ट भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही दोनों समाज के लोगों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाया जाएगा। (रिपोर्ट: सुनील साकेत)

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News