कभी ‘जोधा अकबर’ की ‘जोधा’ परिधि शर्मा की खूबसूरती पर मर मिटे थे लोग, अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी

211


कभी ‘जोधा अकबर’ की ‘जोधा’ परिधि शर्मा की खूबसूरती पर मर मिटे थे लोग, अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी

करीब 9 साल पहले जी टीवी पर एक सीरियल शुरू हुआ था, जिसका नाम था ‘जोधा अकबर’। इस शो ने उस जमाने में जबरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। शो ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। घर-घर में जोधा और अकबर की प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी थी। इस सीरियल में अकबर के रोल में रजत टोकस ने दमदार ऐक्टिंग की थी। वहीं, जोधा के किरदार को परिधि शर्मा ने बखूबी निभाया था। उनकी खूबसूरती पर लोग मर मिटे थे। उन्होंने बेहतरीन अदायगी से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इस शो का आखिरी एपिसोड साल 2015 में टेलिकास्ट हुआ था। इसके बाद परिधि स्क्रीन पर तो ऐक्टिव रहीं, लेकिन वैसा जादू अभी तक नहीं बिखेर पाईं, जैसा ‘जोधा अकबर’ सीरियल में बिखेरा था। अब वो कहां हैं, क्या करती हैं, कैसी दिखती हैं और उनकी फैमिली के बारे में यहां जानिए सबकुछ।

सबसे पहले जानते हैं ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar) सीरियल के बारे में। ये हिस्टोरिकल ड्रामा शो साल 2013 में शुरू हुआ था। इसका पहला एपिसोड 18 जून 2013 को टेलीकास्ट हुआ था और आखिरी एपिसोड 7 अगस्त 2015 को जी टीवी पर आया था। 566 एपिसोड के इस शो को एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसमें रजत टोकस (Rajat Tokas) और परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) ने लीड रोल निभाया था। इस शो की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे तमिल, तेलुगू, मलायलम और बंगाली भाषा में भी डब किया गया था। शो के दोनों ही लीड स्टार्स को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था।

‘जोधा अकबर’ फेम रजत टोकस को अस्पताल में देख घबराए फैंस, ऐक्टर ने शेयर किया पोस्ट
इन टीवी शोज में आईं नजर

Paridhi Sharma

परिधि शर्मा

Paridhi Sharma की बात करें तो वो टीवी की फेमस ऐक्ट्रेस हैं, लेकिन वो Jodha Bai का रोल निभाकर रातोंरात फेमस हुई थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। वो ‘जग जननी मां वैष्णो देवी: कहानी माता रानी की’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने सोनी टीवी के शो पटियाला बेब्स में बबीता चड्ढा का रोल निभाया था। इसके अलावा वो ‘ये कहां आ गए हम’ में भी काम कर चुकी हैं।

आखिरी बार इस सीरियल में दिखी थीं

Paridhi Sharma

परिधि शर्मा आखिरी बार Chikoo Ki Mummy Durr Kei सीरियल में नजर आई थीं। वो Nupur Joshi का रोल निभा रही थीं। कम टीआरपी के कारण इस शो को इसी साल मार्च महीने में बंद करना पड़ा था।

2009 में की शादी

Paridhi Sharma

परिधि शर्मा की फैमिली

परिधि की निजी लाइफ की बात करें तो उनका जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। साल 2009 में उन्होंने अहमदाबाद के रहने वाले बिजनसमैन तन्मन सक्सेना से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2016 में हुआ था।

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव

परिधि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 776K लोग फॉलो करते हैं। वो अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वो अक्सर ‘जोधा अकबर’ के सेट पर बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भी कई फोटोज शेयर करती हैं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें वो वीडियो शेयर करती हैं।

क्या थी इस सीरियल की कहानी

Jodha Akbar

जोधा अकबर

इस सीरियल में जोधा और अकबर की मोहब्बत को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया था। शो में दिखाया गया था कि दुनिया पर बेरहमी करने वाले जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर कैसे धीरे-धीरे जोधा से प्यार हो जाने के बाद बदल गए थे। शुरुआत में इनकी नफरत दिखाई गई तो बाद में बेपनाह मोहब्बत। इसके साथ ही आपको उस दौर में हुए युद्ध, राजनीति, सियासत, राजपूत, मुगल, राजा-रानी इन सबकी झलक देखने को मिलेगी। अंत में ये भी दिखाया गया कि कैसे मुगल सम्राट जलालुद्दीन मोहम्मद ने भारत के लोगों से ‘अकबर’ की उपाधि प्राप्त की।

अभी कहां देख सकते हैं शो?

Jodha Akbar Paridhi Sharma

परिधि शर्मा

अगर आप इस सीरियल को तब नहीं देख पाए थे तो अभी भी आपके पास मौका है इसके सारे एपिसोड देखने का। ये आपको ZEE5 पर आसानी से मिल जाएगा। आप HD क्वालिटी में इस शो का लुत्फ उठा सकते हैं।



Source link