Advertising
Home Top stories कपूरथला में गुरुद्वारे में दो पक्षों में मारपीट: पगड़ियां उतारीं, 2...
Advertising
<

कपूरथला में गुरुद्वारे में दो पक्षों में मारपीट: पगड़ियां उतारीं, 2 लोग घायल; VIDEO आया सामने, ग्रंथी सिंह बोले-बेरहमी से पीटा – Kapurthala News

1
कपूरथला में गुरुद्वारे में दो पक्षों में मारपीट:  पगड़ियां उतारीं, 2 लोग घायल; VIDEO आया सामने, ग्रंथी सिंह बोले-बेरहमी से पीटा – Kapurthala News

कपूरथला में गुरुद्वारे में दो पक्षों में मारपीट: पगड़ियां उतारीं, 2 लोग घायल; VIDEO आया सामने, ग्रंथी सिंह बोले-बेरहमी से पीटा – Kapurthala News


कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी स्थित गांव मोखे के एक गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पवित्र हजूरी में पगड़ियां उतर गईं और गाली-गलौज भी हुई। इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने इसकी पुष्टि की। सेवादार ग्रंथी सिंह बोले-बेरहमी से मारपीट की गुरुद्वारे में सेवादार ग्रंथी सिंह गुरनाम सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। वह इस समय सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन है। पीड़ित ग्रंथी सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रंथी सिंह गुरनाम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ निवासियों के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो गए थे। इन मतभेदों को सुलझाने के लिए पूरे गांव की पंचायत गुरुद्वारे में बुलाई गई थी। ग्रंथी सिंह के अनुसार, बातचीत के दौरान ही दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। ग्रंथी सिंह का आरोप है कि इस दौरान न तो गुरु साहिब की हजूरी का सम्मान किया गया और न ही पंचायत की परवाह की गई। गुरुद्वारा साहिब के दरबार के अंदर ही उसके साथ मारपीट की गई और उसकी पगड़ी भी उतर गई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद गांववासियों ने घायल ग्रंथी सिंह गुरनाम सिंह को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसका सीटी स्कैन करवाया जा रहा है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। मेहर सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया दूसरी ओर, सिविल अस्पताल में भर्ती मेहर सिंह (निवासी गांव मोखे) ने ग्रंथी सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताया। मेहर सिंह ने ग्रंथी सिंह पर सेवा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार ग्रंथी सिंह को सेवा में लापरवाही करते हुए पकड़ा था। मेहर सिंह के अनुसार, घटना से एक दिन पहले ग्रंथी सिंह उनके घर आकर गाली-गलौज भी कर गया था। मेहर सिंह ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में एक बैठक बुलाई गई थी। बातचीत के दौरान ग्रंथी सिंह ने उन पर हमला कर दिया, उनके बेटे की पगड़ी उतार दी और उनके व उनके बेटे के केशों की बेअदबी की। जांच के लिए टीम तैनात की एसजीपीसी के सदस्य जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। वह मामले की जांच करवाएंगे और जिसने भी सिख रहित मर्यादा का उल्लंघन किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक टीम को तैनात कर दिया है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising