कंफर्म! मीका सिंह ने ‘स्वयंवर’ में आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, बोले- यही बनेगी दुल्हनिया

155
कंफर्म! मीका सिंह ने ‘स्वयंवर’ में आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, बोले- यही बनेगी दुल्हनिया


कंफर्म! मीका सिंह ने ‘स्वयंवर’ में आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, बोले- यही बनेगी दुल्हनिया

बधाई हो! अरे आपको भी और मीका पाजी को भी। उन्हें फाइनली इतने लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटर हाफ मिल गई है। उन्होंने अपनी बरसों पुरानी दोस्त को अपना हमसफर बना लिया है। उसके लिए चुन लिया है। ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में टॉप 3 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी और ये सौभाग्य आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल को प्राप्त हुआ था। अब इसमें से आकांक्षा पुरी ने बाजी मार ली। उन्होंने आखिरकार मीका सिंह से प्यार का इजहार कर दिया और सिंगर भी उन पर लट्टू हो गए। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह (Mika Singh) से शादी करने के लिए शुरू में 12 लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों से आई थीं। फिर जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, वाइल्डकार्ड्स की एंट्री होती गई। इसी में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भी शामिल थीं। जिन्होंने आंधी की तरफ आकर तूफान की तरह मीका का दिल उड़ा लिया। मीका को भी इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें नीत महल और प्रांतिका दास से ज्यादा आकांक्षा ही हैं, जो सबसे अच्छी तरह से जानती हैं। उनसे अच्छा उनका दूसरा कोई लाइफ पार्टनर हो ही नहीं सकता है।


Swayamvar Mika Di Vohti : ‘स्‍वयंवर मीका दी वोटी’ के 3 टॉप कंटेस्टेंट, रिया कृष्णचंदानिया हुईं शो से बाहर
मीका सिंह से 12 साल छोटी हैं आकांक्षा पुरी
मीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अभी बड़ा सवाल ये है कि ये दोनों क्या वाकई शादी करते हैं या फिर बाकी के ‘स्वयंवर’ की ही तरह ये मामला भी रफा-दफा हो जाएगा। वैसे फैन्स एक्ट्रेस को दुल्हनिया के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


navbharat times -Mika Di Vohti Winner: आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया? जल्द बजेगी शादी की शहनाई
मीका सिंह ने लिया आकांक्षा पुरी के पेरेंट्स से आशीर्वाद
सूत्रों के मुताबिक, ‘शो में मीका ने स्टेज पर शादी नहीं की है। उन्होंने अभी सिर्फ अपनी पसंद बताने के लिए सिर्फ आकांक्षा के गले में वरमाला डाली है। सिंगर ने इसके बाद ये कहा वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ अपना क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसके अलावा मीका ने एक्ट्रेस के परिवारवालों से भी मुलाकात की और नए सफर की शुरुआत करने का फैसला करने के बाद उनका आशीर्वाद लिया।’


navbharat times -Akanksha Puri: स्वयंवर- मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी की एंट्री, कभी अफेयर के चर्चे के बीच शादी से किया था इनकार
आकांक्षा पुरी ने किया था शो के मेकर्स को अप्रोच
बता दें कि आकांक्षा और मीका पिछले 13-14 सालों से दोस्त हैं। उन्होंने वाइल्डकार्ड के तौर पर ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ (Swayamvar: Mika Di Voti) में एंट्री की थी। जब वह आई थीं तब उन्होंने कहा था, ‘राजी की रानी तो एक ही होगी, इसलिए मैं यहां हूं।’ साथ ही इस बात का भी जिक्र किया था कि जब वह किसी और लड़की के साथ मीका सिंह को देखती थीं तो उनके मन में यही ख्याल आता था कि वह उन्हें नहीं खो सकती हैं। और शो में आने के लिए उन्होंने खुद ही चैनल को अप्रोच किया था और डिमांड की थी उन्हें इस शो में एंट्री दी जाए।





Source link