ऐश्वर्या राय की PS 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सिंहासन के लिए छिड़ा महायुद्ध खड़े कर देगा रोंगटे
सिंहासन के लिए महायुद्ध, तलवार चलातीं ऐश्वर्या
Ponniyin Selvan 2 ट्रेलर में राजकुमारी नंदिनी यानी Aishwarya Rai Bachchan तलवार चलाती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर तेज और अंदाज हैरान कर देता है। नंदिनी ने चोल साम्राज्य को खत्म करने का प्रण लिया था और दूसरे पार्ट में वह उसी प्रण को पूरा करने की कोशिश करती नजर आ रही है। ट्रेलर देखकर साफ है कि इस बार सिंहासन के लिए चोल साम्राज्य में तांडव मचेगा। लेकिन यह तांडव क्या रूप लेगा, यह तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा। लेकिन इतना तो साफ है कि ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में सिंहासन के लिए होने वाला युद्ध अपनी चरम सीमा पर होगा। यह किसे लील जाएगा और किसके फायदा पहुंचाएगा? नंदिनी और आदित्य का क्या होगा? यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
देखिए Ponniyin Selvan 2 का ट्रेलर:
PS-2 में ये स्टार्स आएंगे नजर
‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का ट्रेलर देख कर कोई एक्साइटेड हो गया है और बड़ी बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या, कार्ति और विक्रम के अलावा शोभिता धुलिपाला, जायम रवि, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और प्रकाश राज समेत वो सभी सितारे नजर आएंगे, जो पहले पार्ट में भी थे। यह फिल्म 28 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। तमिल और तेलुगू भाषा के अलावा इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
कौन थे चोल?
मालूम हो कि चोल साम्राज्य भारत का अकेला ऐसा साम्राज्य था, जिसने देश पर करीब 1500 साल तक शासन किया और उसकी कहानी को मणिरत्नम ने अपनी फिल्म में दिखाने की कोशिश की है। उनकी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन (जोकि दो पार्ट में बनी है) कल्कि के उपन्यास पर आधारित है।