एक ओवर में 7 छक्के… रुतुराज गायकवाड़ ने गर्दा-गर्दा मचा दिया, युवी से एक कदम आगे

219
एक ओवर में 7 छक्के… रुतुराज गायकवाड़ ने गर्दा-गर्दा मचा दिया, युवी से एक कदम आगे


एक ओवर में 7 छक्के… रुतुराज गायकवाड़ ने गर्दा-गर्दा मचा दिया, युवी से एक कदम आगे

नई दिल्ली: रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad vs Shiva Singh) ने वह कर दिखाया है, जिसे कोई क्रिकेटर अब तक नहीं कर सका था। महाराष्ट्र के युवा ओपनर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Trophy 2022) के क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश (Maharashtra vs Uttar Pradesh) के खिलाफ एक ओवर में लगातार 7 छक्के उड़ाए। एक छक्का उन्होंने नो गेंद पर लगाया था, जबकि ओवर से कुल 43 रन बने। इसके साथ ही उन्होंने मैच में दोहरा शतक भी पूरा किया। उन्होंने यह कारनामा शिवा सिंह के ओवर में किया, जो पारी का 49वां ओवर कर रहे थे।

रुतुराज ने चौके से ज्यादा उड़ाए छक्के

वह 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाते हुए 220 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 50 ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवरों में 6 छक्के उड़ाए थे, जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक क्रिकेट में यह कारनामा किया था। अब गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए इतिहास रच दिया।

मैच में टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। उसके बाद जो कुछ हुआ शायद ही उसे इसकी उम्मीद रही होगी। पिछले मुकाबले में मुंबई को हार के लिए मजबूर करने वाली यूपी पर महाराष्ट्र के ओपनर रुतुराज अकेले ही बरसते रहे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह रिकॉर्ड

उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह रिकॉर्ड बनाया है। महाराष्ट्री की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसे राहुल त्रिपाठी (9) के रूप में पहला झटका लगा, जबकि इसके बाद बछाव (11) को कार्तिक त्यागी ने चलता किया तो यूपी टीम का जश्न देखते बन रहा था। इसके बाद बवाने और काजी के विकेट भी जल्दी गिरे, लेकिन रुतुराज थे कि दूसरे छोर पर चौके-छक्के की बरसात कर रहे थे।

शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के

पारी का 49वां ओवर करने आए शिवा सिंह की उन्होंने जमकर खबर ली। शुरुआत 5 गेंदों में 5 छक्के लगे तो शिवा प्रेशर में आ गए। इसके बाद छक्का लगाकर रुतुराज ने दोहरा शतक पूरा किया। यहां शिवा और भी बदकिस्मत साबित हुए। यह गेंद नो बॉल रही, जबकि आखिरी गेंद पर फिर बल्ला घमाया तो गेंद हवाई यात्रा पर निगल गई। यह भी 6 रन रहा। इस तरह से एक ओवर में 7 छक्के लग गए।
Narayan Jagadeesan: एक, दो, तीन नहीं, लगातार जड़ा 5वां शतक, कौन है यह खिलाड़ी, जिसने तोड़ा विराट कोहली का रेकॉर्ड?navbharat times -IND vs NZ: भुवनेश्वर को मारा ऐसा छक्का, स्टेडियम पार गिरी गेंद, इस बल्लेबाज का भौकाल



Source link