​उफ्फ! धधकते अंगारों पर अब और नहीं चला जाता… सूरज की तपिश के आगे बेबस दिल्ली-NCR

15
​उफ्फ! धधकते अंगारों पर अब और नहीं चला जाता… सूरज की तपिश के आगे बेबस दिल्ली-NCR

​उफ्फ! धधकते अंगारों पर अब और नहीं चला जाता… सूरज की तपिश के आगे बेबस दिल्ली-NCR

नई दिल्ली: सूरज की किरणें सीधे सिर पर, गर्म हवाओं के थपेड़े चेहरे पर, हांफते हुए एक-एक कदम आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया और उसने हथियार डाल दिए। दबी हुई आवाज में हौसला जुटाते हुए वो मजबूर शख्स बोला- अगर जिंदगी रहेगी तो और कमा लेंगे, पर जलते हुए अंगारों पर अब और नहीं चला जा सकता। ऐसा कहकर उसने सामान से लदे ठेले को सड़क के किनारे ही छोड़ दिया। ये नजारा किसी रेगिस्तान का नहीं है, बल्कि दिल्ली से सटे नोएडा का है। दिल्ली-एनसीआर में बेरहम गर्मी ने लोगों को झुलसा कर दिया है। घरों और ऑफिसों में लगे में पंखे और एसी अब किसी काम के नहीं लग रहे हैं। गर्मी ने लोगों का दम निकाल कर रख दिया है। दिल्ली-एनसीआर का तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच है। गर्म हवाएं शरीर को हर तरफ से छलनी कर रही है।

​अब बर्दाश्त से बाहर है गर्मी​

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है। धूप और गर्मी में बदन को जलाकर मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों ने अब हथियार डाल दिए हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि एनएच-9 के आसपास काम पर निकले मजदूर पेड़ों की छांव में आराम करते हुए दिख रहे हैं। गर्मी के चलते पेट से समझौता करना आसान नहीं होता है। मगर गर्मी से टकराने की हिम्मत भी आखिर कोई कब तक जुटा सकता है।

​बिजली गुल, पानी का टोटा, गर्मी से हाहाकार​

​बिजली गुल, पानी का टोटा, गर्मी से हाहाकार​

गर्मी के चलते नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के सभी इलाकों में बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। स्लम इलाकों में लोग पानी के लिए लंबी-लंबी कतारों पर खड़े नजर आ रहे हैं। खोड़ा इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। मजबूरीवश पानी के लिए तपती हुई गर्मी में सिर लगाना पड़ रहा है।

‘पेट पालने के लिए खुद को झुलसाना पड़ेगा साहब’​

पेट पालने के लिए खुद को झुलसाना पड़ेगा साहब​

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर अपने चरम पर है। आपके पास तो पंखा, कूलर और एसी का विकल्प है, इससे थोड़ा बहुत ही सही कुछ तो गर्मी से राहत मिल ही रही होगी। मगर उन लोगों की तरफ देखिए जो लोग तपती और झुलसती गर्मी के बीच सड़क किनारे पेट पालने के लिए मजदूर कर रहे हैं। एनएन-9 के पास फुटपाथ पर एक शख्स तपती धूप में जूते-चप्पल बेचते हुए नजर आया। उसका कहना है कि ‘वह रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक जूते-चप्पल की दुकान लगाता हैं। वह कहता है ‘अगर धूप से डर गए तो घर कैसे चलेगा। हमें तो काम करना ही पड़ेगा।’

​​कब मिलेगी गर्मी से राहत?​

​​कब मिलेगी गर्मी से राहत?​

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि दिन के समय तेज गर्मी रहेगी। रात के समय एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 24 मई से मौसम करवट बदलेगा। बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद और शाम के समय ज्यादातर जगहों पर आंधी और हल्की बारिश आ सकती है। हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान कम होकर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 25 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ आंधी आएगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। 26 मई को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News