उपेंद्र कुशवाहा ने दी विपक्षी नेताओं को नसीहत, मोदी का मुकाबला अभी कोई नहीं कर सकता

9
उपेंद्र कुशवाहा ने दी विपक्षी नेताओं को नसीहत, मोदी का मुकाबला अभी कोई नहीं कर सकता

उपेंद्र कुशवाहा ने दी विपक्षी नेताओं को नसीहत, मोदी का मुकाबला अभी कोई नहीं कर सकता


पटना: लोकसभा चुनाव महज एक साल दूर है। राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आ गए और कहा कि विपक्षी खेमे में उन्हें कोई भी चुनौती नहीं दे सकता। सासाराम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि देश के विपक्षी नेता मुद्दाविहीन हो गए हैं। उन्होंने कहा, विपक्षी नेता देश में बंटे हुए हैं। वे मुद्दाविहीन हैं और असहज महसूस कर रहे हैं। विपक्ष के पास देश में पीएम मोदी को चुनौती देने का कोई विकल्प नहीं है। हमें कोई विकल्प नहीं दिख रहा है, जो लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उन्हें चुनौती दे सके। उन्होंने दावा किया, नरेंद्र मोदी देश में लोकप्रियता के मामले में बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

मोदी के समर्थन में उपेंद्र

यह पूछे जाने पर कि 2024 के चुनाव के संदर्भ में वह कहां खड़े हैं, कुशवाहा ने कहा कि वह बिहार और देश की आम जनता के साथ खड़े हैं। वहीं दूसरी ओर आज नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती पर इशारों-इशारों में बीजेपी और उनको सहयोग देने वाले पर जमकर भड़के। नीतीश ने लोगों को दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए सचेत रहिएगा शब्द का इस्तेमाल किया और दावा किया कि उन्होंने कुशवाहा समाज के लिए बहुत कुछ किया है। नीतीश कुमार ने कहा, मैंने बिहार में सम्राट अशोक की स्मृति और कुशवाहा समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। आप लोग इसे अच्छी तरह से जानते हैं। मैं आपको सतर्क करना चाहता हूं कि कुछ लोग दिल्ली से आएंगे और दावा करेंगे कि उन्होंने सम्राट अशोक की यादों को संजाने के लिए बहुत कुछ किया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि उन्होंने कुछ नहीं किया है, लेकिन उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने सब कुछ किया है। इसलिए उनसे सतर्क रहें।

आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

नीतीश ने किया सचेत

उन्होंने कहा कि मैंने कुशवाहा समुदाय और बिहार के समग्र लोगों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन आपने मुझे कभी भी अपनी उपलब्धि का दावा करते हुए नहीं देखा होगा। उन्होंने (भाजपा) कुछ भी नहीं किया है, उनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं रहा है। वे महात्मा गांधी की स्मृति को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। वे देश की सत्ता में हैं, लेकिन आम लोगों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने केवल जुबानी सेवा की है। इसलिए, उनसे सतर्क रहें। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू के पास बिहार में कुर्मी (लव) और कुशवाहा (कुश) समुदाय का कोर वोट बैंक है। उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने के बाद कुछ कुशवाहा वोट बैंक कथित तौर पर उनकी ओर चले गए और अब बिहार में सम्राट चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने का उद्देश्य कुशवाहा समुदाय को आकर्षित करना है, जो मुसलमानों और यादवों के बाद बिहार में तीसरा सबसे बड़ा समुदाय है।
इनपुट-आईएएनएस

पढ़ें लेटेस्ट की ताजा खबरें लोकप्रिय की हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News